12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत सुपरपावर बन रहा और हम भीख मांग रहे... पाकिस्तान के 'मौलाना...

भारत सुपरपावर बन रहा और हम भीख मांग रहे… पाकिस्तान के ‘मौलाना डीजल’ का संसद में छलका दर्द

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के राजनेता चाहे जितना भारत का विरोध करें लेकिन एक बात वो भी मानने लगे हैं कि हिंदुस्तान उनसे बहुत आगे निकल गया है। अब एक कट्टर भारत विरोधी पाकिस्तानी मौलाना और राजनेता ने पाकिस्तान की संसद के भीतर भारत की जमकर तारीफ की है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मौलाना डीजल के नाम से मशहूर पाकिस्तानी सांसद और जमीयत उलेमा-इस्लाम पाकिस्तान के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान का भारत को लेकर दर्द सामने आ गया। उन्होंने कहा कि आज भारत सुपरपावर बनने की तैयारी कर रहा है और पाकिस्तान दुनिया के देशों के सामने आर्थिक मदद के लिए हाथ फैलाए खड़ा रहता है।

पाकिस्तान की मौजूदा हालत बताते हुए फजलुर रहमान ने भारत और पाकिस्तान की तुलना कर डाली। पाकिस्तान की संसद में बोलते हुए मौलाना फजलुर रहमान ने कहा, “हम अपनी मर्जी से कानून भी नहीं बना सकते हैं। इस पार्लियामेंट के ऊपर हम सब फख्र करते हैं कि हम वीवीआईपी हो गए हैं। हिंदुस्तान और हम (पाकिस्तान) एक ही दिन आजाद हुए। आज वो दुनिया की सुपरपॉवर बनने के ख्वाब देख रहा है और हम दिवालिया बनने से बचने के लिए भीख मांग रहे हैं। कौन जिम्मेदार है इसका? घूमकर बात राजनेताओं पर आती है।”

पाकिस्तानी सेना को बताया बर्बादी का जिम्मेदार
इसके बाद फजलुर रहमान ने पाकिस्तानी सेना पर निशाना साधते हुए उसे देश की बर्बादी का असल जिम्मेदार ठहराया। मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि “दीवार के पीछे जो ताकतें (सेना) हमें कंट्रोल करती हैं, हमारी बागडोर जिनके हाथ में है। फैसले तो वो करते हैं और मुंह हमारा काला होता है। अवाम हमें गालियां देती है। हमें जिम्मेदार ठहराती है। ये कौन सी सियासत है। हम इस मुल्क को कहां ले आएं हैं।”

पाकिस्तान के कर्ज का भी किया जिक्र
फजलुर रहमान ने आईएमएफ के कर्ज का भी जिक्र किया, जिसकी दूसरी और आखिरी किश्त के लिए इसी महीने अंतरराष्ट्रीय मुद्दा कोष ने सहमति दी थी। कर्ज की आखिरी किश्त की मंजूरी मिलने के बाद पाकिस्तान ने आईएमएफ के सामने नए लोन के लिए फरियाद लगा दी है। फजलुर रहमान के इस वीडियो को पाकिस्तानी पत्रकार गुलाम अब्बास शाह ने शेयर किया है। हालांकि, वीडियो कब का है इस बारे में जानकारी नहीं मिली है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...