16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपाल11 साल की बच्ची के बलात्कार मामले में जीतू पटवारी और विक्रांत...

11 साल की बच्ची के बलात्कार मामले में जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया पर FIR, जानें क्या है पूरा मामला

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में पुलिस ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पार्टी विधायक विक्रांत भूरिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों पर सामूहिक बलात्कार की शिकार 11 साल की बच्ची के परिजनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कथित तौर पर उनकी पहचान उजागर करने का आरोप है। झाबुआ से विधायक भूरिया और पटवारी तथा उनके समर्थकों ने रविवार को जोबट पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव में बलात्कार पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की।

एसपी राजेश व्यास ने कहा कि पटवारी और भूरिया रविवार दोपहर बलात्कार पीड़िता के परिजनों से मिलने गांव गए थे। बाद में उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पीड़िता के परिजनों की तस्वीरें सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर साझा कर दीं। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर उन पर भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को अलीराजपुर जिले के जोबट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के खेत में 14 से 18 वर्ष की उम्र के दो लड़कों ने एक आदिवासी लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया था। पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटनास्थल से दोनों आरोपियों को भागने में मदद करने वाले एक लड़के सहित तीन लड़कों पर भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया और बाद में उन्हें किशोर गृह भेज दिया गया।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...