16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश के इस स्कूल में 12वीं के रिजल्ट से मचा हड़कंप,...

मध्य प्रदेश के इस स्कूल में 12वीं के रिजल्ट से मचा हड़कंप, 85 में 85 स्टूडेंट्स फेल

Published on

बड़वानी,

मध्य प्रदेश के बड़वानी खेतिया ब्लॉक में मौजूद सरकारी स्कूल के 12वीं क्लास में पढ़ने वाले सभी छात्र फेल हो गए. बताया जा रहा है कि ग्राम मल्फा के सरकारी स्कूल में कक्षा 12वीं में 89 विद्यार्थी थे, जिनमें से 85 विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्र टेमला पर जाकर परीक्षा दी थी. इनमें से कोई भी बच्चा पास नहीं हुआ, इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया.

वहीं स्कूल के प्राचार्य ने इस शून्य रिजल्ट पर आश्चर्य जताते हुए पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की बात कही है. वहीं, जिला शिक्षाधिकारी ने भी मामले में संज्ञान लिया और जांच कर दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई करने की बात कही है.

12वीं की परिक्षा में 85 छात्र बैठे और सभी फेल
बच्चों के फेल होने की वजह से माता-पिता में गुस्सा है और वो शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त मार्गदर्शन नहीं दिया गया और शिक्षकों ने लापरवाही बरती. इस मामले में विद्यालय के प्र‍िंसिपल आलोक सिसोदिया का कहना है कि ऐसे परिणाम क्यों आए, हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं. वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल से स्कूल के कक्षा 12वीं के परिणाम के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करें.

बता दें, सरकार ने बेहतर शिक्षा के लिए मलफा गांव में करोड़ों का नया स्कूल भवन बनवाया है. यहां पर्याप्त स्कूल स्टाफ भी है फिर भी 12वीं के सभी 85 बच्चे फेल हो गए. बड़वानी के इस स्कूल ने शिक्षा विभाग के बिगड़ैल ढर्रे की पोल खोल कर रख दी है. पढ़ाई के लिए पर्याप्त स्टाफ होने के बावजूद परीक्षा परिणाम शून्य आना सिस्टम की लापरवाही का सबसे बड़ा उदारहण है. यहां पढ़ने वाले छात्रों के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लग गया है.

जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए जांच के आदेश
जिला शिक्षा अधिकारी ने भी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि इस शून्य परिणाम के पीछे जो भी कारण है, उसकी जांच की जाएगी और दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी.

 

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...