12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयएस्ट्राजेनेका की कोविड वैक्सीन के हो सकते हैं साइड इफेक्ट, कंपनी ने...

एस्ट्राजेनेका की कोविड वैक्सीन के हो सकते हैं साइड इफेक्ट, कंपनी ने कोर्ट में कबूला, भारत में भी लगा है टीका

Published on

लंदन

दवा निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका ने स्वीकार किया है कि इसकी कोविड-19 वैक्सीन से दुर्लभ टीटीएस सिंड्रोम जैसे साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो जानलेवा है। लंदन स्थित अखबार टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कोर्ट में दिए अपने एक बयान में वैक्सीन से साइड इफेक्ट की बात स्वीकार की है। भारत में भी लोगों को एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन दी गई है। दिग्गज दवा निर्माता कंपनी ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कोरोनावायरस के खिलाफ वैक्सीन विकसित की है। कंपनी एक मुकदमे का सामना कर रही है जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसके टीके की वजह से इसे लगवाने वालों में मौत और गंभीर चोट के मामले सामने आए हैं।

कंपनी से 10 करोड़ पाउंड हर्जाने की मांग
रिपोर्ट में कहा गया है कि दो बच्चों के पिता जेमी स्कॉट ने पिछले साल कंपनी के ऊपर मुकदमा किया था। उन्होंने खून का थक्का जमने की शिकायत की थी, जिससे वे काम करने में असमर्थ हो गए थे। कथित तौर पर अप्रैल 2021 में वैक्सीन लेने के बाद उन्हें मस्तिष्क में स्थायी चोट लग गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, हाई कोर्ट में वैक्सीन के साइड इफेक्ट के 51 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें पीड़ितों और परिजनों ने 10 करोड़ पाउंड (लगभग 1000 करोड़ रुपये) तक के अनुमानित हर्जाने की मांग की है।

कंपनी ने कोर्ट में दी जानकारी
कंपनी ने पहले वैक्सीन के चलते टीटीएस की संभावना से इनकार किया था। कंपनी ने मई 2023 में स्कॉट के वकीलों से कहा था कि वे नहीं मानते हैं कि टीटीएस सिंड्रोम वैक्सीन के कारण होता है। हालांकि, फरवरी में हाई कोर्ट को सौंपे गए कानूनी दस्तावेजों में एस्ट्राजेनेका ने कहा, “यह माना जाता है कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन बहुत दु्र्लभ मामलों में टीटीएस का कारण बन सकती है। इसके होने की वजह ज्ञात नहीं है।”

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...