12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगाजा में जल्द हो सकता है सीजफायर, हमास को माननी होगी इजरायली...

गाजा में जल्द हो सकता है सीजफायर, हमास को माननी होगी इजरायली PM की ये शर्त

Published on

नई दिल्ली,

पिछले सात महीने से जारी इजरायल-हमास संघर्ष जल्द खत्म हो सकता है. गाजा में संघर्ष विराम पर बातचीत के लिए हमास का एक प्रतिनिधिमंडल मिस्र पहुंचा है. बताया जा रहा है कि इजरायल की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव पर हमास और इजरायल के प्रधिनिधियों के बीच बातचीत हो सकती है.

रिपोर्ट के मुताबिक, हमास के एक अधिकारी ने कहा है कि उन्हें इजरायल के प्रस्ताव से कोई खास दिक्कत नहीं है. हालांकि, मतभेद की एक वजह हमास का पूर्ण संघर्ष-विराम की मांग करना है. हमास चाहता है कि स्थायी संघर्ष विराम के साथ गाजा में युद्ध पूरी तरह समाप्त हो जाए.

गाजा से इजरायल अपनी सेना वापस बुला ले. लेकिन इजरायल कुछ समय के लिए लड़ाई रोकने पर ज़ोर दे रहा है. इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में गाजा में शांति समझौते को लेकर अरब नेताओं से चर्चा की है.

सीजफायर की चर्चा के बीच इजरायल ने की एयरस्ट्राइक
अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि हमास नए संघर्ष विराम समझौते को स्वीकार कर लेगा. एंटनी ब्लिंकन ने कहा, “हमास के सामने एक प्रस्ताव है जो इजरायल की ओर से उदारता दिखाते हुए दिया गया है. लेकिन गाजा के लोगों और युद्धविराम के बीच हमास खड़ा है. उन्हें यथाशिघ्र निर्णय लेना होगा.

गाजा में सीजफायर के लिए अरब और यूरोपीय देशों के नेताओं की भी मुलाकात हुई. सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुई मुलाकात में गाजा में तुरंत युद्धविराम और मानवीय मदद पहुंचाने पर बात हुई. इसके साथ ही बैठक में दो-राज्य समाधान की दिशा में आगे बढ़ने के विकल्प पर भी सहमति बनी.

बताते चलें कि पिछले साल 7 अक्टूबर को फिलिस्तीन के हथियारबंद संगठन हमास ने इजरायल पर हमला कर 1200 लोगों को मार डाला था. इसके साथ ही 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था. वहीं हमले के बाद बदले की कार्रवाई करते हुए इजरायल 33 हजार फिलिस्तीनियों को मार चुका है.

इसके साथ ही 80 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी घायल बताए जा रहे हैं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स का कहना है कि जंग में भारी तबाही के बाद अब पूरी दुनिया संघर्ष विराम चाहती है इसलिए इजरायल दबाव में आकर सीजफायर पर बातचीत को तैयार हुआ है. लेकिन गेंद फिलहाल हमास के पाले में है.

 

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...