11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलक्रिकेट वर्ल्ड छोड़कर अब राजनीति करेगा पूर्व दिग्गज खिलाड़ी, इस पार्टी से...

क्रिकेट वर्ल्ड छोड़कर अब राजनीति करेगा पूर्व दिग्गज खिलाड़ी, इस पार्टी से लड़ेगा इलेक्शन

Published on

नई दिल्ली

इस वक्त पूरे भारत में इलेक्शन का माहौल बना हुआ है। लोकसभा चुनाव और आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) ही पूरे देश में चल रहा है। वहीं इलेक्शन के माहौल के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इलेक्शन लड़ने वाले हैं। हालांकि ना तो यह पूर्व भारतीय दिग्गज हैं और ना ही यहां लोकसभा इलेक्शन की बात हो रही है। हम बात कर रहे हैं भारतीय मूल के पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर मोंटी पनेसर की। जो इंग्लैंड में इलेक्शन लड़ने वाले हैं।

मोंटी पनेसर लड़ रहे इलेक्शन
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर मोंटी पनेसर यूके जनरल इलेक्शन में फ्रिंज वर्कर्स पार्टी के लिए खड़े हो रहे हैं। इस बात की घोषणा खुद लीडर जॉर्ज गैलोवे ने की है। गैलोवे, जिन्हें मार्च में इजरायल-हमास युद्ध पर भड़कने के बाद संसद में फिर से चुना गया था। उन्होंने कहा कि पनेसर उन 200 उम्मीदवारों में से एक हैं जिन्हें पार्टी वोट के लिए खड़ा कर रही है। बाएं हाथ के स्पिनर पनेसर ने इंग्लैंड के लिए कई साल तक इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेला है और विकेट भी लिए हैं। लंदन के उत्तर में ल्यूटन में मुधसुदन सिंह पनेसर का जन्म सिख माता-पिता के घर हुआ था, जो भारतीय पंजाब से आकर बसे थे। वे प्रशंसकों के पसंदीदा बन गए थे।

मोंटी पनेसर का इंटरनेशनल करियर
42 साल के मोंटी पनेसर ने 2006 से 2013 के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए 50 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 167 विकेट लिए हैं। वहीं उन्होंने 26 वनडे और 1 टी20 मुकाबले में क्रमश: 24 और 2 विकेट लिए हैं। पनेसर पश्चिम लंदन के ईलिंग साउथॉल कॉन्स्टिट्यूंसी से चुनाव लड़ेंगे, जिसके इस साल के अंत में होने की उम्मीद है। चुने जाने के लिए, उन्हें 2019 में पिछले राष्ट्रीय चुनाव में मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी के वीरेंद्र शर्मा द्वारा निर्धारित 16,084 बहुमत को पलटना होगा।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...