14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकोविशील्ड या कोवैक्‍सिन ज्‍यादा कारगर कौन? स्टडी में हुआ था चौंकाने वाला...

कोविशील्ड या कोवैक्‍सिन ज्‍यादा कारगर कौन? स्टडी में हुआ था चौंकाने वाला खुलासा, वैक्सीन लगवाई है तो जान लीजिए

Published on

लंदन

ब्रिटेन की फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने ब्रिटिश अदालत के सामने एक बड़ा खुलासा किया। एस्ट्राजेनेका ने माना है कि उसकी कोविड-19 वैक्सीन कुछ दुर्लभ मामलों में रक्त के थक्के का कारण बन सकती है। प्लेटलेट काउंट भी इससे घट सकता है। एस्ट्राजेनेका ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर इस वैक्सीन को डेवलप किया था। वहीं भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ने इसे बनाया था। भारत में इस वैक्सीन को कोविशील्ड के नाम से जाना जाता है। भारत में कोवैक्सिन और कोविशील्ड दो टीके प्रमुख तौर पर लगे थे। हालांकि जिस कोविशील्ड वैक्सीन पर सवाल उठ रहे हैं, उससे जुड़ा एक शोध हाल ही में आया था, जिसमें कहा गया था कोविशील्ड कोवैक्सिन से ज्यादा प्रभावी है।

नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज के वैज्ञानिकों के नेतृत्व में 11 संस्थान के एक संघ की ओर से एक अध्ययन किया गया। इसमें पाया गया कि कोविशील्ड वैक्सीन ने कोवैक्सिन की तुलना में अधिक मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया दिखाई है। इस स्टडी का निष्कर्ष द लांसेट रीजनल हेल्थ साउथईस्ट एशिया पत्रिका में 6 मार्च को प्रकाशित हुआ था। SARS-Cov-2 के खिलाफ इन टीकों की ओर से दिखाई गई प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं की गुणवत्ता और मात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण अंतरदृष्टि इस शोध में पता चली थी।

स्टडी में ये संस्थान हुए शामिल
इस स्टडी में 11 संस्थानों के बीच सहयोग शामिल था, जिसमें से कम से कम छह पुणे से थे। इन छह में भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान पुणे (IISER), राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (NCL), राष्ट्रीय कोशिका विज्ञान केंद्र (NCCS) और पुणे नॉलेज क्लस्टर शामिल हैं। कोविशील्ड को सीरम इंस्टीट्यूट तो वहीं कोवैक्सिन को भारत बायोटेक ने बनाया था।

स्टडी में क्या पता चला था
जून 2021 से जनवरी 2022 तक किए गए व्यापक अध्ययन में बेंगलुरु और पुणे के 18 से 45 वर्ष के 691 लोगों ने हिस्सा लिया। कोवैक्सिन की तुलना में कोविशील्ड ने अधिक मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाएं दिखाईं।
ज्यादातर प्रतिभागियों ने कोविशील्ड के प्रति लगभग पूर्ण प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया दिखाई। जबकि कोवैक्सिन की प्रतिक्रिया अलग-अलग थी। खास तौर से उनमें जिन्हें ओमिक्रोन संस्करण के आने से पहले टीके लगाए गए थे।
कोविशील्ड ने सेरोनिगेटिव (बिना पूर्व जोखिम वाले व्यक्ति) और सेरोपॉजिटिव (पूर्व जोखिम वाले व्यक्ति) में हाई एंटीबॉडी लेवल को प्रेरित किया, जो अधिक शक्तिशाली और स्थायी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया के बारे में बताता है।
इसके अलावा कोविशील्ड ने कोवैक्सिन की तुलना में अधिक संख्या में टी कोशिकाओं को ट्रिगर किया, जो एक मजबूत इम्युन सिस्टम को दिखाता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...