14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहामिद करजई को आगे कर भारत को साध रहा तालिबान, इस्लामिक अमीरात...

हामिद करजई को आगे कर भारत को साध रहा तालिबान, इस्लामिक अमीरात की मंशा क्या है?

Published on

काबुल

अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद से ही तालिबान लगातार भारत के साथ संबंधों को तवज्जो दे रहा है। इसके लिए वह खुद के कमांडरों के अलावा पूर्व नागरिक सरकार के वरिष्ठ नेताओं के इस्तेमाल कर रहा है। इसमें अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई का नाम भी जोड़ा जा रहा है। करजई ने हाल में ही काबुल में भारतीय दूतावास के प्रभारी श्री राम बाबू से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों में ऐतिहासिक संबंधों से लेकर वर्तमान में व्यवसायिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की गई। हामिद करजई को न तो तालिबान के विरोधी नेता और ना ही समर्थक के तौर पर नहीं देखा जाता है। यही कारण है कि तालिबान करजई का इस्तेमाल उन देशों को साधने के लिए कर रहा है, जहां उसकी पकड़ कमजोर है।

करजई ने मुलाकात के बाद क्या कहा
हामिद करजई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने काबुल में भारतीय दूतावास के प्रभारी श्री राम बाबू से मुलाकात की। इस बैठक में भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर चर्चा की गई और उनकी सहायता के लिए धन्यवाद दिया गया। पूर्व राष्ट्रपति ने अफगानिस्तान के छात्रों की समस्याओं के समाधान में दोनों देशों के बीच बेहतर व्यावसायिक संबंधों की उम्मीद जताई।

भारत से व्यापार करना चाहता है तालिबान
तालिबान सूखे फल, मेवे, अनार जैसी वस्तुएं और दूसरे कई उत्पादों के व्यापार के लिए भारत की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। वर्तमान में तालिबान अपना सबसे ज्यादा व्यापार पाकिस्तान के साथ करता है, लेकिन इससे ज्यादा मुनाफा नहीं मिलता है। साथ ही, पाकिस्तान जब चाहे तब बॉर्डर को बंद कर देता है, जिससे अफगानी व्यापारियों को बहुत नुकसान होता है। तालिबान की चाहत भारत के साथ व्यापार को शुरू करके पाकिस्तान पर अपनी निर्भरता को खत्म करना और देश के लिए विदेशी मुद्रा को कमाना है।

पाकिस्तान को बाइपास करना चाहता है तालिबान
तालिबान की कोशिश भारत जैसे शक्तिशाली देश के साथ मिलकर अफगानिस्तान का विकास करना है। पाकिस्तान इस काम में शुरू से ही अड़ंगा लगाता है। पाकिस्तान की चाल तालिबान का शोषण कर खुद के फायदे के लिए इस्तेमाल करने की है। यही कारण है कि तालिबान भी भारत के साथ दोस्ती के लिए पाकिस्तान को बाइपास करके ईरान की मदद से व्यापार करना चाहता है। इसके लिए तालिबान ने ईरान के चाबहार बंदरगाह के इस्तेमाल की इजाजत भी मांगी है। तालिबान मध्य एशिया के अपने दूसरे पड़ोसियों के साथ भी व्यापार को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...