11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeखेलIPL 2024: पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए शिवम...

IPL 2024: पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए शिवम दुबे, T20 World Cup में सिलेक्ट होते ही फॉर्म गायब

Published on

चेन्नई

जिन-जिन भारतीय खिलाड़ियों को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्ट किया गया है, अचानक सभी का फॉर्म गायब हो गया। बीती रात आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान शिवम दुबे गोल्डन डक हुए थे और आज शिवम दुबे भी अपनी पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। रिंकू सिंह की गैरमौजूदगी में इन दोनों ही खिलाड़ियों को टीम इंडिया के लिए फिनिश करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मगर ये प्रदर्शन भारतीय फैंस का सिरदर्द बढ़ाने वाला है।

हरप्रीत बरार ने किया चलता
अपने होमगाउंड एम. चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स को अजिंक्य रहाणे और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने सधी शुरुआत दिलाई। पावप्ले में स्कोर बिना किसी नुकसान के 55 रन हो चुका था, लेकिन नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर रहाणे बड़ा शॉट मारने के चक्कर में 29 रन बनाकर आउट हो गए। इसकी अगली ही गेंद पर हरप्रीत बरार ने इन फॉर्म बल्लेबाज शिवम दुबे का शिकार कर लिया।

पहली ही गेंद पर आउट
स्पिन के खिलाफ अच्छा खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे गुड लेंथ से डाली गई बॉल को लेग साइड पर स्लॉग करना चाहते थे, लेकिन टर्न से बीट हो गए और बॉल पैड्स पर जा लगी। बड़ी अपील के बाद अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया| शिवम ने रिव्यू लेने में कोई देरी नहीं कि, लेकिन रिप्ले में साफ पता चला कि गेंद मिडिल स्टम्प को हिट कर रही थी, जिसकी वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई। इस तरह दुबे तो गए ही गए और साथ में रिव्यू भी ले गए। बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर उनका विकेट गिर गया।

वर्ल्ड कप की बड़ी उम्मीद
स्पिनर्स के खिलाफ शिवम दुबे का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। बाएं हाथ का बल्लेबाज धीमी गेंदों पर बड़े-बड़े छक्के लगाते हैं, लेकिन मौजूदा सीजन में अब तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी प्रभावी प्रदर्शन करके उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में एक और आयाम जोड़ दिया है। एमएस धोनी ने दुबे का सबसे अच्छा उपयोग किया और धीमी पिच पर पावर हिटिंग के उनके कौशल की बदौलत उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का दावेदार बनाया। वेस्टइंडीज में दुबे से भारतीय टीम को बैट के साथ-साथ गेंद से भी उम्मीद होगी।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...