16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालबगावत करने वाले नेता के खिलाफ कांग्रेस हमलावर, विधायक के BJP में...

बगावत करने वाले नेता के खिलाफ कांग्रेस हमलावर, विधायक के BJP में जाने पर जताई हैरानी

Published on

मुरैना/ग्वालियर ,

कांग्रेस पार्टी से 6 बार के विधायक रामनिवास रावत के बीजेपी में शामिल होने के बाद राजनीति गरमा गर्मी बढ़ गई है. बागवत करने वाले नेता के खिलाफ पार्टी हमलावर हो गई है. मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बाद अब ग्वालियर-चंबल अंचल में कांग्रेस संगठन के प्रभारी शिव भाटिया की टिप्पणी सामने आई है.

शिव भाटिया ने रामनिवास रावत पर कांग्रेस को धोखा देने का आरोप लगाया है. अंचल के कांग्रेस प्रभारी ने कहा जिस पार्टी ने रामनिवास रावत को दो बार लोकसभा का टिकट दिया. छह बार विजयपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया. कांग्रेस पार्टी ने रावत को मंत्री भी बनाया. लेकिन जनता उन्हें अब कभी माफ नहीं करेगी. उन्हें जनता सबक सिखाएगी. हैरानी है कि रामनिवास रावत ने ऐसा निर्णय क्यों लिया जबकि वह कांग्रेस पार्टी में सम्माननीय नेता थे.

इसके अलावा, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विजयपुर से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के बीजेपी में जाने पर कहा कि कि जब वह विधायक नहीं थे तब सिंधिया के साथ नहीं गए और जब विधायक बने तो मंत्री पद के लिए भाजपा में चले गए.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह केवल सत्ता भोगी लोग हैं, उनके जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता है. दावा किया कि मुरैना लोकसभा सीट की विजयपुर विधानसभा से कांग्रेस की लीड देखने को मिलेगी.

वहीं, नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कानून को ताक पर रखकर देश के अंदर काम कर रही है और यह संविधान बदलने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि भारत में ED, Income Tax की दबाव की राजनीति हो रही है. यदि कांग्रेस पार्टी 70 सालों से इस तरह की राजनीति करती तो भाजपा आज दिखाई नहीं देती.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...