16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालअंतिम चुनाव का इमोशनल कार्ड... 77 साल के दिग्विजय सिंह के लिए...

अंतिम चुनाव का इमोशनल कार्ड… 77 साल के दिग्विजय सिंह के लिए वोट मांग रहे कांग्रेसी नेता का वीडियो वायरल

Published on

गुना ,

राजगढ़ लोकसभा सीट से राजनीति अपने राजनीतिक करियर का अंतिम चुनाव लड़ रहे हैं. दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव करो या मरो की स्थिति में आ गया है. दिग्विजय सिंह के लिये जनसंपर्क कर रहे एक नेता जी का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में नेता जी कह रहे हैं कि कांग्रेस को विजयी बनाओ. राजा साहब का ये आखिरी चुनाव है.

दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार में जुटे नेता कार्यकर्ता भी उनकी उम्र का हवाला देते हुए अंतिम चुनाव का इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं. खुद कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के पुत्र और पार्टी विधायक जयवर्द्धन सिंह ने बताया कि इसी लोकसभा सीट से दिग्विजय सिंह ने सांसद का पहला चुनाव लड़ा था और जीत हांसिल की थी. इसी राजगढ़ लोकसभा सीट से दिग्विजय सिंह अपने राजनीतिक जीवन का अंतिम चुनाव लड़ रहे हैं. दिग्विजय सिंह अब 77 साल के हो चुके हैं. देखें Video:-

अंतिम चुनाव के इमोशनल कार्ड को सामने रखकर दिग्विजय सिंह जनता के बीच जा रहे हैं. उनका मुकाबला बीजेपी के रोडमल नागर से है. बता दें कि नागर पिछले 10 साल से सांसद हैं. साल 1962 में यहां पर हुए पहले चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार भानुप्रकाश सिंह को जीत मिली. उन्होंने कांग्रेस के लिलाधर जोशी को हराया था. कांग्रेस को इस सीट पर पहली बार जीत 1984 में मिली, जब दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के जमनालाल को मात दी थी.

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के रोडमल नागर को 8,23,824 वोट मिले थे. BJP कैंडिडेट के मुकाबले कांग्रेस की मोना सुस्तानी को 3,92,805 वोट मिले और नोटा ने 10,375 वोट हासिल किए. 2014 के चुनाव में बीजेपी के रोडमल नागर ने कांग्रेस अंलाबे नारायण सिंह को हराया था. इस चुनाव में नागर को 5,96,727 वोट मिले थे और अंलाबे नारायण को 3,67,990 वोट मिले थे. दोनों के बीच हार जीत का अंतर 2,28,737 वोटों का था. तीसरे स्थान पर बसपा रही थी.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...