15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeभोपालMP: चुनाव के बाद रेत और पत्थर का ट्रैक्टर नहीं पकड़ा जाएगा......

MP: चुनाव के बाद रेत और पत्थर का ट्रैक्टर नहीं पकड़ा जाएगा… वोट के लिए कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना दे रहे भरोसा

Published on

मुरैना:

मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव के बीच कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह मुरैना के लोगों को भरोसा दे रहे हैं कि चुनाव के बाद रेत और पत्थर का ट्रैक्टर नहीं पकड़ा जाएगा। साथ ही वह वोट के लिए लोगों को भरोसा दे रहे थे कि अगर पकड़ा जाए तो मुझे फोन करना। गांव में लोगों की शिकायत है कि मेरा ट्रैक्टर पकड़ा जाता है। कृषि मंत्री का यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। वह लोगों को भरोसा दे रहे हैं कि आप निश्चिंत रहो।

पत्थर और रेत का धंधा करते
मंत्री गांव के लोगों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि हमें पता है कि हमारे समाज के लोग रेत और पत्थर का धंधा करते हैं। इसमें कुछ गलत नहीं है। अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो गलत रास्ते पर चले जाएंगे। फिर समाज के लड़कों की बदनामी होगी। मंत्री एदल सिंह कंसाना अपने लोगों से कह रहे हैं कि हम चुनाव के बाद ऐसी व्यवस्था करेंगे कि आपका कोई ट्रैक्टर नहीं पकड़े। मैं आप सभी लोगों को यह विश्वास दिलाता हूं। मंत्री कह रहे हैं कि मैं आपका सरपंच भी हूं।

चंबल में खूब होता है अवैध खनन
वहीं, ग्वालियर-चंबल के इलाके में अवैध खनन खूब होता है। आए दिन पुलिस और खनन विभाग कार्रवाई करती है। साथ ही अवैध खनन कर जा रही गाड़ियों को पकड़ती है। कई बार खनन माफिया पुलिस और अफसरों के साथ मारपीट भी करते हैं। साथ ही उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करते हैं। ऐसी खबरें लगातार उन इलाकों से आती है। इसके बाद प्रशासन भी सख्ती बरतती है।

आ रही है नरेंद्र मोदी की सरकार
दरअसल, मंत्री एदल सिंह कंसाना ने मुरैना लोकसभा सीट से प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के लिए प्रचार करने गए थे। वह गांव के लोगों के सामने भगवान के दरबार में कह रहे हैं कि मैं झूठ नहीं बोलूंगा। आप सभी को लग रहा है कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार दिल्ली में बन सकती है क्या? कांग्रेस की सरकार बन सकती है क्या। आज देश का बच्चा-बच्चा यह कह रहा है कि मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं। मोदी जी प्रधानमंत्री बन रहे हैं तो एकाध जगह से गलत आवाज आ रही है। आपकी सेवा के लिए पार्टी ने मुझे मंत्री बनाया है तो हमें तत्काल लाभ देखना चाहिए कि पांच साल तक का।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...