14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुबई में फिर हुई मूसलाधार बारिश के बाद एडवाइजरी जारी, फ्लाइट्स की...

दुबई में फिर हुई मूसलाधार बारिश के बाद एडवाइजरी जारी, फ्लाइट्स की थमी रफ्तार

Published on

नई दिल्ली,

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में पिछले महीने भीषण बाढ़ के बाद कुछ दिनों बाद, गुरुवार तड़के अबू धाबी और दुबई में भारी बारिश और तूफान आया. इसके बाद कई प्लाइट्स रद्द कर दी गईं और दुबई में बस सर्विसेज निलंबित कर दी गईं. Khaleej Times की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई आने वाली पांच फ्लाइट्स को रात में डायवर्ट कर दिया गया, जबकि नौ आने वाली और चार बाहर जाने वाली फ्लाइंट्स रद्द की गईं. रिपोर्ट में कहा गया है कि अमीरात की कई फ्लाइट्स भी रद्द की गई हैं.स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दुबई के नागरिक गुरुवार सुबह करीब 3 बजे तेज हवाओं, गरज और आसमानी बिजली की वजह से जाग गए.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
बारिश के लगभग एक घंटे बाद, करीब 4 बजे, देश के मौसम विभाग ने एक एम्बर अलर्ट जारी किया, जिसमें इशारा किया गया कि बारिश वाले बादलों ने देश के ज्यादातर हिस्सों को ढक लिया है. 3 मई तक देश में प्रतिकूल मौसम की स्थिति बनी रहने की आशंका है. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अबू धाबी के कुछ इलाकों में सड़कों पर जलभराव की सूचना मिली है, जबकि जेबेल अली, अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दुबई इंडस्ट्रियल सिटी, दुबई इन्वेस्टमेंट्स पार्क और जुमेरा विलेज ट्राएंगल में तेज हवाएं चली हैं.

बुधवार को, दुबई के एयरपोर्ट्स और दो स्थानीय एयरलाइन्स ने यात्रियों के लिए सलाह जारी की, जिसमें उन्हें दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जाने पर देरी के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया.खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यूएई ने गुरुवार तक दो दिनों के लिए मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था, जिससे दफ्तर जाने वालों के लिए घर से काम करने और शारजाह और दुबई के स्कूलों के लिए डिस्टेंस लर्निंग के लिए मजबूर होना पड़ा.

पिछले महीने हुई थी भारी बारिश
पिछले महीने अप्रैल में दुबई के अंदर आए रिकॉर्ड तूफान के बाद कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. इस दौरान फ्लाइंट्स रद्द कर दी गईं और अन्य परिचालन रोक दिया गया था.

तूफान के कारण टैक्सी जाने वाले रास्तों में पानी भर जाने के बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सामान्य स्थिति होने में वक्त लग गया. इस वजह से फ्लाइंट्स में बदलाव, देरी और कई फ्लाइंट्स को रद्द करना पड़ा. हालांकि, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शनिवार को एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 से फ्लाइंट्स अपने सही वक्त पर चलने लगीं.

कई दिनों तक बाढ़ की वजह से दुबई और अबू धाबी की सड़कें शनिवार तक भी कई जगहों पर पानी में डूबी रहीं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अबू धाबी में, कुछ सुपरमार्केट और रेस्टोरेंट को प्रोडक्ट्स की कमी का सामना करना पड़ा.

ग्लोबल वॉर्मिंग से बढ़ सकता है खतरा
रिसर्चर्स ने मंगलवार के तूफान जैसी चरम मौसम की घटनाओं को जलवायु परिवर्तन से जोड़ा है और अनुमान लगाया है कि ग्लोबल वार्मिंग से उच्च तापमान और खाड़ी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा. संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में भारी बारिश से निपटने के लिए जल निकासी के बुनियादी ढांचे की कमी उन्हें बाढ़ के बड़े खतरों में डाल सकती है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...