14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'हमें अमेरिका में जिहाद नहीं चाहिए...', US यूनिवर्सिटीज में इजरायल विरोधी प्रोटेस्ट...

‘हमें अमेरिका में जिहाद नहीं चाहिए…’, US यूनिवर्सिटीज में इजरायल विरोधी प्रोटेस्ट पर बोले ट्रंप

Published on

नई दिल्ली,

गाजा पर इजरायल के हमले के विरोध में अमेरिका में बड़े पैमाने पर प्रोटेस्ट हो रहे हैं. स्टूडेंट्स सड़कों पर हैं. अमेरिका की कुछ यूनिवर्सिटी में इजरायल समर्थक और विरोधी समूहों के बीच हिंसक झड़प भी हुई. इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन प्रोटेस्ट को लेकर बेहद कड़ा बयान दिया है.

ट्रंप का कहना है कि कोलंबिया यूनिवर्सिटी की एक बिल्डिंग पर फिलिस्तीन समर्थक स्टूडेंट्स ने कब्जा कर लिया था, जिस तरह से न्यूयॉर्क पुलिस ने इन छात्रों को सबक सिखाया. इसे देखने में बहुत मजा आया. ट्रंप ने इन प्रदर्शनकारियों को पागल और हमास हमदर्द बताते हुए कहा कि हमें अमेरिका में जिहाद की जरूरत नहीं है.

‘हमें अमेरिका में जिहाद नहीं चाहिए’
2024 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लकिन पार्टी की ओर से उम्मीदवार ट्रंप ने कहा कि क्या किसी भी परिस्थिति में हमें गाजा जैसे हमास नियंत्रित आतंकी गढ़ से हजारों शरणार्थियों को अमेरिका लाना चाहिए. हम ये नहीं कर सकते. हमें अपना देश भी चलाना है. ये देश अच्छा रहना चाहिए. हमारा देश संकट में है.

ट्रंप ने कहा कि अगर हम ये चुनाव नहीं जीते, मुझे नहीं लगता कि हमारा देश बचेगा. मैंने कभी ये सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया. लेकिन मुझे लंबे समय से ऐसा महसूस हो रहा था. मुझे सच में लगता है कि हमारा देश नहीं बचेगा. ऐसे बहुत सारे मुस्लिम देश हैं, जिनका हमें सामना करना है. हमें अमेरिका में जिहाद नहीं चाहिए. हम नहीं चाहते कि हमारे महान शहर आतंकवाद का गढ़ बन जाएं. ट्रंप ने कहा कि एक बार राष्ट्रपति बन जाने के बाद मैं दोबारा ट्रैवल बैन पर काम करूंगा, शरणार्थियों के अमेरिका के आने पर रोक लगेगी और आतंकियों को इस देश से दूर रखा जाएगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...