11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलविश्व कप के लिए टीम तो चुन लिया, फिर क्यों अफसोस जता...

विश्व कप के लिए टीम तो चुन लिया, फिर क्यों अफसोस जता रहे हैं अजीत अगरकर

Published on

मुंबई

वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय का ऐलान कर दिया गया है। कप्तान रोहित समेत टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को चुना गया है। हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे जिनकी दावेदारी काफी मजबूत थी, लेकिन उनको निराशा हाथ लगी। खास तौर से रिंकू सिंह को लेकर खूब चर्चा हो रही है। ऐसे में अब मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भी अफसोस जताया है।

अजीत अगरकर ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उनसे कई तरह के सवाल पूछे गए जिसमें रिंकू सिंह को क्यों नहीं चुना गया इस पर भी जवाब दिया। रिंकू सिंह को लेकर अजीत अगरकर ने कहा कि उनको बाहर रखना सबसे कठिन फैसला था। क्योंकि उसने कुछ गलत नहीं किया था लेकिन टीम संयोजन के आधार पर चुनी गई।

रिंकू की जगह शिवम को मिला विश्व कप का टिकट
कोलकाता नाइट राइडर्स के आक्रामक बल्लेबाज रिंकू को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिल सकी और चयनकर्ताओं ने उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दुबे को चुना। रिंकू ने भारत के लिए टी20 मैचों में 176.24 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। अगरकर ने रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘रिंकू को नहीं चुनना सबसे कठिन फैसला था। उसने कुछ गलत नहीं किया था और ना ही शुभमन गिल ने। बाहर रहना उसकी गलती नहीं थी बल्कि टीम संयोजन के कारण ऐसा करना पड़ा।’

उन्होंने कहा, ‘रोहित को अधिक विकल्प देने के लिए कलाई के दो स्पिनरों को चुना गया। दो विकेटकीपर भी है और हमें अतिरिक्त गेंदबाज चाहिए था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वह रिजर्व में है जिससे पता चलता है कि वह अंतिम 15 में आने के कितने करीब था लेकिन आखिर में 15 खिलाड़ियों को ही चुन सकते हैं।’

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...