14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत हमारा कट्टर प्रतिद्वंद्वी... पाक सेना प्रमुख ने बालाकोट स्ट्राइक का किया...

भारत हमारा कट्टर प्रतिद्वंद्वी… पाक सेना प्रमुख ने बालाकोट स्ट्राइक का किया जिक्र, कश्मीर का भी राग अलापा

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने कहा है कि भारत हमारा कट्टर प्रतिद्वंद्वी है। जनरल मुनीर ने फरवरी 2019 के बालाकोट एयरस्ट्राइक का जिक्र करते हुए दावा किया कि उनके देश की वायु सेना ने भारत के लड़ाकू विमान को मार गिराया था। उन्होंने कश्मीर का राग अलापते हुए कहा कि पाकिस्तान कश्मीर के लिए नैतिक, राजनयिक और राजनीतिक समर्थन प्रदान करना जारी रखेगा।जनरल मुनीर ने कह कि हथियारों की होड़ से क्षेत्र के शक्ति संतुलन के बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया है। मुनीर ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, रोबोटिक्स और क्वांटम कंप्यूटिंग सहित स्पेसिफिक टेक्नोलॉजी का जिक्र करते हुए उन्हें पाकिस्तानी सशस्त्र बलों को अपनाने को कहा।

रिसालपुर में पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) असगर खान अकादमी में कैडेटों की पासिंग आउट परेड को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए जनरल मुनीर ने कहा, “पाकिस्तानी वायु सेना हमेशा देश की उम्मीदों पर खरा उतरी है। उन्होंने मोहम्मद अली जिन्ना के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि मजबूत वायु सेना के बिना, कोई देश किसी भी आक्रामक की दया पर निर्भर होता है।” जनरल मुनीर ने “अद्वितीय बहादुरी और व्यावसायिकता” के साथ सभी प्रकार की कठिनाइयों में हवाई क्षेत्र में गश्त करने के लिए पाकिस्तानी वायु सेना की सराहना की।

उन्होंने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा, “आप हमारी आशाओं के केंद्र, आकाश के संरक्षक और क्षेत्रीय एकता के गारंटर हैं।” सीओएएस मुनीर ने कहा कि कैडेटों से अपेक्षा की जाती है कि वे “चरित्र, साहस और सक्षमता के गुणों से युक्त जीवन जिएं”, उन्होंने कहा कि उनका “आचरण न केवल उनकी व्यक्तिगत नैतिकता के लिए बल्कि सम्मानित संस्थान के लिए भी असाधारण होगा”। सेना प्रमुख ने कहा, “आप मातृभूमि की रक्षा, सम्मान और गरिमा के लिए बलिदान देने से कभी नहीं हिचकिचाएंगे।”

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सैन्य नेतृत्व कैडेटों से अपेक्षा करता है कि वे “हमेशा हमारे देश की सर्वोत्तम भावना, संस्थान की पेशेवर विशेषज्ञता और बहादुरी की शाश्वत परंपरा को बनाए रखें”। जनरल मुनीर ने कहा, “हमेशा याद रखें कि सत्य शक्तिशाली होता है जबकि झूठ कभी शक्तिशाली नहीं हो सकता।” “राशिद मिन्हास, सरफराज रफीकी और एम.एम. आलम की तरह बनें, जिन्होंने मातृभूमि की गरिमा की रक्षा के लिए अपनी सेवाएं और जीवन प्रस्तुत किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...