14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनया भारत घर में घुसकर मारता है... पीएम मोदी के बयान से...

नया भारत घर में घुसकर मारता है… पीएम मोदी के बयान से घबराया पाकिस्‍तान, संयुक्‍त राष्‍ट्र की शरण में पहुंचा

Published on

न्यूयॉर्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर में घुसकर मारने वाले बयान से पाकिस्तान का खौफ खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर इसका जिक्र करते हुए भारत के खिलाफ जहर उगला है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने आरोप लगाया कि भारत पाकिस्तान के अंदर घुसकर लोगों को मार रहा है। अकरम ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि “नया भारत” आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारता है। अकरम ने संयुक्त राष्ट्र के मंच का इस्तेमाल भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने में किया। इस दौरान पाकिस्तानी प्रतिनिधि को भारत से तगड़ा जवाब मिला।

वाशिंगटन पोस्ट का जिक्र करते हुए अकरम ने कहा, “भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने अपने समर्थकों से कहा था कि आज भारत के दुश्मन जानते हैं कि ये मोदी है। ये नया भारत है। ये नया भारत घर में घुसकर मारता है।” उन्होंने आगे कहा, ‘ये नया भारत खतरनाक है। ये दुनिया के लिए खतरा है। इसके साथ ही पाकिस्तानी राजनयिक ने बेबुनियाद दावा भी किया कि भारतीय खुफिया एजेंसियां अमेरिका और कनाडा में ऐक्टिव रही हैं।’

भारत पर लगाया पाकिस्तान ने आरोप
उन्होंने कहा, “दो दिन पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने सुरक्षा परिषद के साथ की संयुक्त राष्ट्र महासचिव और महासभा के अध्यक्ष को पाकिस्तान में भारत द्वारा निशाना बनाकर की गई हत्याओं के बारे में जानकारी दी थी। दूसरे क्षेत्र में घुसकर की जाने वाली ये हत्याएं सिर्फ पाकिस्तान तक ही सीमित नहीं हैं। ये कनाडा में राजनीतिक विरोधियों की हत्या और अमेरिका में हत्या के प्रयास के साथ ही संभवतः अन्य देशों तक पहुंच गई हैं।”

भारत ने दिया पाकिस्तान को जवाब
पाकिस्तानी प्रतिनिधि के आरोपों पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में करारा जवाब देते हुए आतंकवाद पर पाकिस्तान का ट्रैक रिकॉर्ड दुनिया के मंच पर खोल कर रख दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा, ठहमने एक निश्चित प्रतिनिधिमंडल की टिप्पणियों से खुद को अलग रखने का फैसला किया है, जिसमें न केवल शिष्टाचार की कमी है बल्कि उसकी हानिकारक प्रकृति के कारण हमारे सामूहिक प्रयासों में भी बाधा आती है। उन्होंने कहा, क्या उस देश से नहीं पूछा जाना चाहिए जो सबसे संदिग्ध ट्रैक रिकॉर्ड रखता है।” उन्होंने कहा, पाकिस्तान आतंकवाद के जरिए हर तरफ कलह फैलाता है। शत्रुता पैदा करता है और दुनिया भर में सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं की वकालत करने वाले सम्मान और सद्भाव के सार्वभौमिक मूल्यों को कमजोर करता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...