15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपालऐसी जगह फिकवाऊंगा... रात को चुनाव प्रचार बंद कराने पहुंचे थाना प्रभारी...

ऐसी जगह फिकवाऊंगा… रात को चुनाव प्रचार बंद कराने पहुंचे थाना प्रभारी को विधायक ने चमकाया, रोकते रह गए शिवराज

Published on

भोपाल

विदिशा लोकसभा सीट की भोजपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा ने थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर को बुरी तरह धमकाया. इस दौरान मंच पर भाषण दे रहे पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने भी पुलिस अधिकारी पर अपनी नाराजगी दिखाई.

एक वीडियो में आप साफ सुन सकते हैं कि बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा की बुरी तरह थाना प्रभारी पर भड़कते नजर आ रहे हैं. सार्वजनिक तौर पर आमसभा में हजारों की संख्या बैठी जनता के सामने थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर पर भड़कते हुए ट्रांसफर करने की धमकी दे डाली.

थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने नियमों को हवाला देकर रात 10 बजे प्रचार बंद करने को लेकर साउंड बंद करने को कहा था. जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नाराजगी जाहिर की थी. परन्तु विधायक सुरेंद्र पटवा अपना आपा खो बैठे. मंच से ही अंगुली दिखाते हुए थाना प्रभारी से कहने लगे, ”ऐसी जगह फिकवाऊंगा…”

गरमा गर्मी का माहौल देख मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने बात संभाली और बीजेपी विधायक को नीचे उतरने से रोका. हालांकि, दूसरी तरफ शिवराज सिंह चौहान का भाषण चालू रहा. उन्होंने भी गुस्साए पटवा को शांत कराने की कोशिश की. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 35 साल बाद एक बार फिर विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट देश की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक है. विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज यहां की सांसद रही हैं.

विदिशा लोकसभा सीट के तहत विधानसभा की 8 सीटें भोजपुर, विदिशा, इच्छावर, सांची,बासौदा, खाटेगांव, सिलवनी, बुधनी यहां की सीटें हैं. भोजपुर विधानसभा के ही मंडीदीप इलाके में बीजेपी उम्मीदवार एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. इसी बीच थाना प्रभारी ने 10 बजे प्रचार का साउंड बंद करने को कहा था. जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नाराजगी जाहिर की थी. मगर भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा अपना आपा खो बैठे.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...