11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलअब तो मेन टीम से भी बाहर किए गए रोहित शर्मा, मुंबई...

अब तो मेन टीम से भी बाहर किए गए रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस में आखिर हो क्या रहा है?

Published on

मुंबई

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2024 का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं। ऐसा काफी लंबे समय के बाद देखने को मिला है कि रोहित शर्मा फिट होने के बावजूद प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं। आखिर ऐसा क्यों हुआ? आइये जानते हैं।

रोहित शर्मा क्यों नहीं हैं प्लेइंग 11 का हिस्सा?
स्टार और अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्म मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं, इस बात से हर कोई हैरान है। हालांकि इम्पैक्ट रूल के चलते रोहित शर्मा दूसरी पारी में आपको बल्लेबाजी करते हुए जरूर दिख सकते हैं। लेकिन आपको पहली पारी में वह मैदान पर नजर नहीं आएंगे, जोकि अपने आप में एक बड़ी बात होगी।

रोहित शर्मा के ना होने से मुंबई इंडियंस को काफी नुकसान हो सकता है। आईपीएल 2024 में ऐसा कहीं बार देखा गया है कि जब हार्दिक पंड्या बतौर कप्तान अंडर प्रेशर होते हैं। तो फिर रोहित शर्मा खुद आगे आते हैं और चीजों को संभालते हैं। वह अपनी कप्तानी का अनुभव हार्दिक के साथ शेयर करते हैं, जिससे पंड्या को काफी फायदा भी होता है। हालांकि केकेआर के खिलाफ हार्दिक के पास रोहित शर्मा मैदान पर नहीं होंगे। उनके ना होने से सिर्फ एक अनुभवी खिलाड़ी ही नहीं बल्कि मुंबई को एक अनुभवी लीडर की भी कमी महसूस हो सकती है।

मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमराह, नुवान तुषारा।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...