14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के दरवाजे तक पहुंचे रूसी परमाणु बॉम्‍बर, मिसाइलों से लैस F-16...

अमेरिका के दरवाजे तक पहुंचे रूसी परमाणु बॉम्‍बर, मिसाइलों से लैस F-16 लड़ाकू विमान ने खदेड़ा

Published on

न्यूयॉर्क:

अमेरिकी वायु सेना ने अलास्का की हवाई सीमा तक पहुंचे दो रूसी टीयू-95एमएस लड़ाकू विमानों को खदेड़ने का दावा किया है। अमेरिकी वायु सेना के नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने बताया कि 2 मई, 2024 को अलास्का एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन ज़ोन (ADIZ) के पास सक्रिय चार रूसी सैन्य विमानों का पता लगाया और उन्हें ट्रैक किया गया था। इसके बाद अमेरिकी एफ-16 विमानों ने उड़ान भरी और रूसी लड़ाकू विमानों को दूर जाने पर मजबूत कर दिया। बताया गया कि रूसी परमाणु बमवर्षकों के साथ Su-35S और एक Su-30SM लड़ाकू विमान भी उड़ान भर रहे थे।

अमेरिकी वायु सेना ने जारी किया बयान
NORAD ने एक बयान जारी कर कहा, “रूसी विमान अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में रहा और अमेरिकी या कनाडाई संप्रभु हवाई क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया। अलास्का ADIZ में यह रूसी गतिविधि नियमित रूप से होती है और इसे खतरे के रूप में नहीं देखा जाता है।” इसके बावजूद अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी और उनकी आक्रामक कार्रवाइयों को रोकने पर मजबूर किया। अलास्का पहले सोवियत संघ का हिस्सा था, लेकिन एक समझौते के तहत सोवियत संघ ने इसे अमेरिका को सौंप दिया था। अलास्का की सीमा सीधे रूस से जुड़ती है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने विदेशी जेट की बात कबूली
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दो टीयू-95एमएस ने अलास्का के पश्चिमी तट के पास बेरिंग सागर के तटस्थ जल के ऊपर 11 घंटे तक उड़ान भरी। इस दौरान हथियारों से लैस दो फ्लैंकर लड़ाकू विमानों ने सुरक्षा प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस मिशन के मार्ग के कुछ चरणों में रणनीतिक बॉम्बर्स के साथ विदेशी देशों के लड़ाकू विमान भी शामिल थे। रूसी विदेश मंत्रालय ने उस विदेशी लड़ाकू विमानों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

अमेरिकी एफ-16 के पीछे दिखा रूसी एसयू-35
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे एक फुजेट में अमेरिका के ईल्सन एयर फोर्स बेस पर तैनात 18वें FIS (फाइटर इंटरसेप्टर स्क्वाड्रन) के एक एफ-16सी विमान को दिखाया गया है। पूर्व में 18वीं एग्रेसर स्क्वाड्रन अलास्का में अमेरिकी वायु सेना की एक समर्पित एग्रेसर यूनिट थी, जिसे 2 फरवरी, 2024 को 18वीं एफआईएस का नाम दिया गया था। दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो क्लिप में F-16C को एक विशिष्ट आक्रामक छलावरण रंग के साथ एक स्नाइपर एटीपी, दो AIM-120D AMRAAM और AIM-9L/M साइडवाइंडर मिसाइलों को ले जाते हुए दिखाया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...