11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलएक एंड पर गिर रहे थे विकेट, दूसरे छोर पर अकेले लड़ते...

एक एंड पर गिर रहे थे विकेट, दूसरे छोर पर अकेले लड़ते रहे वेंकटेश अय्यर, मुंबई को धो डाला

Published on

मुंबई:

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जोकि काफी असरदार भी साबित हुआ। वेंकटेश अय्यर और मनीष पांडे को छोड़कर केकेआर के सभी बल्लेबाज मुंबई के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए। 60 रन के अंदर-अंदर ही कोलकाता की आधी टीम आउट हो गई थी।

इसके बाद वेंकटेश अय्यर और मनीष पांडे ने मोर्चा संभाला और टीम को एक फाइटिंग टोटल तक लेकर गए। खासकर वेंकी अय्यर ने अपनी बल्लेबाजी से सबको काफी प्रभावित किया। एक छोर से लगातार विकेट गिर रहे थे। दूसरे छोर पर वेंकटेश अय्यर अकेले लड़ रहे थे। उनकी लड़ाकू पारी ने केकेआर की इनिंग में अहम भूमिका निभाई।

वेंकटेश अय्यर ने 70 रन की खेली अहम पारी
29 साल के वेंकटेश अय्यर ने 134 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंद में 70 रन की अहम पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 3 छक्के लगाए थे। हालांकि जसप्रीत बुमराह की गेंद पर वह विकेट के पीछे रचनात्मक शॉर्ट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। इसके अलावा बात करें मनीष पांंडे की तो उन्होंने 31 गेंदों का सामना कर 135 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 42 रन की पारी खेली।

मुंबई के सामने 170 रन का टारगेट
कोलकाता नाइटराइडर्स टॉस गंवाने के बाद पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19.5 ओवर में 169 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वेंकी अय्यर और मनीष पांडे के अलावा सभी बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप हो गए। मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा ने 3-3 विकेट लिए जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या के हाथ भी 2 सफलता लगी। वहीं पीयूष चावला के खाते में भी 1 विकेट आया।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...