15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपालराहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर सीएम मोहन यादव का...

राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर सीएम मोहन यादव का तंज, क्यों कहा हार के डर से भाग रहे हैं?

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ने हार के डर से निर्वाचन क्षेत्र बदल दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। राहुल गांधी वर्तमान में केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में गांधी ने अमेठी के साथ-साथ वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ा था। हालांकि वे वायनाड से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे, लेकिन अमेठी सीट केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हार गए।

मीडिया को दिए गए एक बयान में डॉ मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी पिछली बार अमेठी से हारने के बाद केरल भाग गए थे, अब वे वायनाड में हार की आशंका को देखते हुए रायबरेली भाग रहे हैं। उन्हें रायबरेली से भी हार का सामना करना पड़ेगा। राहुल वायनाड में हार के डर से अमेठी से चुनाव लड़ने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन ईरानी ने पिछले पांच वर्षों में बेहतरीन काम किया और कांग्रेस को अमेठी की पांच में से चार विधानसभा सीट पर जमानत तक गंवानी पड़ी।

पिछला रिकॉर्ड तोड़ने का दावा
इस सप्ताह की शुरुआत में सीएम डॉ मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार स्मृति ईरानी के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अमेठी में रोड शो किया था। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए बन रहे उत्साही माहौल के कारण कांग्रेस आखिरी समय तक अमेठी और रायबरेली सीट से उम्मीदवारों का चयन नहीं कर पाई। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पिछले रिकॉर्ड भी तोड़ देगी।

किशोरी लाल शर्मा अमेठी से मैदान में
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास में बाधा डालने और मोदी के बारे में हल्की बातें करने के लिए लोग कांग्रेस को करारा जवाब देंगे। रायबरेली सीट पिछले दो दशकों से राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी के पास थी। कांग्रेस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को अमेठी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...