18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान ने जब्त इजरायली जहाज एमएससी एरीज के चालक दल को छोड़ा,...

ईरान ने जब्त इजरायली जहाज एमएससी एरीज के चालक दल को छोड़ा, 16 भारतीय भी रिहा

Published on

तेहरान

ईरान ने कहा है कि उसने पुर्तगाली ध्वज वाले मालवाहक जहाज एमएससी एरीज के चालक दल के सदस्यों को रिहा कर दिया है, जिसके 25 सदस्यों में से 17 भारतीय थे। ईरान के एक बयान के अनुसार उसके विदेश मंत्री अमीर अब्दुलैयान ने शुक्रवार को अपने एस्टोनियाई समकक्ष मार्गस साहकना के साथ फोन पर बातचीत के दौरान जहाज के चालक दल की रिहाई का उल्लेख किया।

ईरान ने एक भारतीय महिला को पहले ही कर दिया था रिहा
इजरायल से संबंधित मालवाहक जहाज के भारतीय चालक दल के 17 सदस्यों में से एकमात्र महिला कैडेट एन टेसा जोसेफ को 13 अप्रैल को ईरान की सेना द्वारा टैंकर को जब्त करने के कुछ दिनों बाद रिहा कर दिया गया था। टेसा जोसेफ की रिहाई के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया था कि वह बाकी भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए ईरान के साथ बातचीत कर रहे हैं। उधर ईरान ने भी कहा था कि उसने चालक दल से सदस्यों तक भारत को राजनयिक पहुंच दी है।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा, ”इस्लामी गणराज्य ईरान के जल क्षेत्र में जब्त किए गए पुर्तगाली जहाज और एस्टोनियाई चालक दल की रिहाई के संबंध में एस्टोनियाई पक्ष के अनुरोध के जवाब में, अमीर अब्दुल्लैयान ने कहा कि जहाज, जो ईरान के क्षेत्रीय जल में उसके रडार से ओझल हो गया उसे न्यायिक नियमों के तहत अपने कब्जे में लिया गया है।”

भारतीयों की रिहाई के लिए एक्टिव था विदेश मंत्रालय
एमएससी एरीज जहाज पर सवार भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए विदेश मंत्रालय लगातार ईरान के साथ संपर्क में था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री अमीर अब्दुलैयान से बात की थी और भारतीयों की रिहाई का मुद्दा उठाया था। इसके बाद ईरान ने भरोसा दिया था कि वह जल्द ही सभी भारतीय नागरिकों को रिहा कर देगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...