15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपाल'क्या कमाल करते हो यार...', शिवराज के मुंह से तारीफ सुनते ही...

‘क्या कमाल करते हो यार…’, शिवराज के मुंह से तारीफ सुनते ही सिंधिया ने जोड़ लिए हाथ

Published on

गुना ,

गुना में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया की जमकर तारीफ की. मंच से बयान देते हुए शिवराज ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा, क्या कमाल करते हो यार, ग्वालियर का एयरपोर्ट महाराज केवल 8 महीने में तैयार कर दिया.

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने आगे कहा कि सिंधिया के अंदर काम करने का जुनून और जज्बा है. शिवराज ने ज्योतिरादित्य की मेहनत को सलाम करते हुए वोट देने की अपील की. शिवराज के अंदाज के कायल होकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी दोनों हाथ जोड़कर धन्यवाद कहा.

शिवराज सिंह ने कहा कि PM मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली से विकास की गंगा सिंधिया भी बहाएंगे और मामा (शिवराज सिंह) भी बोनस में मिल जाएगा. हम दोनों कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे. इस क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम करेंगे.2023 विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कांग्रेस ने ऐसी हवा बनाई कि प्रदेश में सरकार बनने वाली है. कांग्रेस के नेताओं ने तो सूट सिलवा लिए थे. मंत्रालय भी बांट लिए थे, लेकिन हमारी जोड़ी ने इतिहास बना दिया.

इंदौर में कांग्रेसी प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेने पर शिवराज ने तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस के पास न तो ढोल है, न मंजीरा. सांसद का टिकट भी छोड़ रहे हैं.” शिवराज सिंह ने मोदी के नेतृत्व में भारत के विश्ववगुरु बनने का दावा भी किया.गुना लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनता के बीच अपनी उपलब्धियां गिनाईं. सिंधिया ने कहा कि विकास कार्यों में गति लाने के लिए बीजेपी को वोट दें.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...