18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुआ रंग लाई, मैं इंडिया आ रहा हूं... गुलाम हैदर ने किया...

दुआ रंग लाई, मैं इंडिया आ रहा हूं… गुलाम हैदर ने किया बड़ा खुलासा, सीमा-सचिन की बढ़ेगी टेंशन!

Published on

इस्लामाबाद

सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने ऐलान किया है कि जल्दी ही वह भारत आ रहा है। गुलाम ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि लोगों की उसके लिए की गई दुआएं रंग लाई हैं। जल्दी ही मैं भारत आऊंगा और फिर सीमा की सारी पोल पट्टी कोर्ट में खुल जाएगी। गुलाम ने अभी भारत आने की तारीख नहीं बताई है लेकिन साफ-साफ कहा है कि उसका भारत आना तय है क्योंकि भारतीय अदालतों में वह खुद पेश होकर अपनी बात रखना चाहता है। गुलाम ने उम्मीद जताई कि भारत की अदालत उसकी बात सुनेगी और इंसाफ होगा।

गुलाम ने वीडियो में कहा, ‘भारत में मेरे वकील मोमिन मलिक शानदार काम कर रहे हैं। मेरा भारत आना तय हो गया है और जल्दी ही मैं इंडिया जाऊंगा। मैं कई महीने से मीडिया में कहता रहा कि मेरे बच्चों से बात करा दो लेकिन किसी ने मेरी नहीं सुनी। मुझे महीनों तक अपने बच्चों से दूर रखा गया और परेशान किया गया। अब मुझे लग रहा है कि ये परेशानी खत्म होने वाली है। अब भारत में आकर ही अपने बच्चों से मिलूंगा। मुझे उम्मीद है कि भारत की अदालतें हों या आम लोग, सब मेरे साथ खड़े होंगे क्योंकि मैं सच के साथ हूं।

बहुत जल्द भारत में ही मुलाकात होगी
गुलाम ने आगे कहा, ‘मेरा ये मानना है कि जिस तरह की बातें सीमा, सचिन और एपी सिंह कर रहे हैं, वो भारत का सच नहीं है। भारत में पढ़े लिखे लोग हैं और गलत-सही का भेद जानते हैं। वो यकीनी तौर पर मेरा साथ देंगे। मेरे सिर्फ दो ही मकसद हैं। एक अपने बच्चों को वापस लाना और दूसरा सीमा को उसके गलत काम के लिए सजा दिलाना। इन दोनों मकसदों को पूरा करने के लिए मैं भारत आ रहा हूं। मैं सबको बताकर भारत आ रहा हूं और ये भी साफ कर देना चाहता हूं कि भारतीय अदालतों पर भरोसा करके आ रहा हूं। जो भी फैसला इंडिया की अदालत देगी, उसको मैं कबूल करूंगा।’

पाकिस्तान की रहने वाली सीमा बीते साल गैरकानूनी तरीके से बॉर्डर पार कर भारत आ गई थीं। वह अपने साथ चार बच्चों को भी लाई थी। सीमा भारत आने के बाद नोएडा में सचिन के साथ रह रही है। सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने बार बार ये कहा है कि उसके बच्चों को भारत से पाकिस्तान वापस भेजा जाए। भारत में केस लड़ने के लिए गुलाम ने मोमिन मलिक को वकील नियुक्त किया है। दूसरी ओर सीमा का कहना है कि पाकिस्तान वापस भेजे जाने पर उसकी जान को खतरा है, ऐसे में उसे भारत में सचिन के साथ ही रहने दिया जाए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...