18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइस देश के पूर्व मंत्री ने पत्नी को 8 घंटे तक पीटा,...

इस देश के पूर्व मंत्री ने पत्नी को 8 घंटे तक पीटा, नाक की हड्डी तोड़ी, वहीं हो गई मौत

Published on

नई दिल्ली,

कजाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री कुआंडिक बिशिम्बायेव पर अपनी पत्नी को पीटने और उसकी हत्या करने का आरोप लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2023 में परिवार के स्वामित्व वाले रेस्टोरेंट में पूर्व मंत्री ने अपनी पत्नी को बालों से घसीटते हुए आठ घंटे तक पीटते रहे जिसका वीडियो भी सामने आया था. पति के इस हमले और पिटाई के कुछ ही घंटों बाद महिला को सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक बीते महीने 43 साल के पूर्व वित्त मंत्री कुआंडिक बिशिम्बायेव पर अपनी पत्नी, 31 साल की पत्नी साल्टानैट नुकेनोवा की हत्या के लिए मुकदमा चलाया गया था. जांच रिपोर्ट के अनुसार बिशिम्बायेव ने अल्माटी में अपने परिवार के स्वामित्व वाले रेस्टोरेंट में आठ घंटे से अधिक समय तक अपनी पत्नी नुकेनोवा पर शारीरिक हमला किया और पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी.

कजाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हमले का सीसीटीवी फुटेज भी बतौर सबूत दिखाया गया. मिरर ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, कजाकिस्तान में यह पहला ऐसा केस है जिसकी सुनवाई ऑनलाइन की गई.सीसीटीवी फुटेज में पूर्व मंत्री को कोट और जूते पहने महिला को खींचते हुए देखा गया और फिर उसे एक कोने में धकेल दिया जाता है. इसके बाद पूर्व मंत्री उसे वहां पीटता है और लात मारने के लिए आगे बढ़ता है.

समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बिशिम्बायेव और नुकेनोवा ने रेस्टोरेंट में पूरा दिन और मौत से एक दिन पहले पूरी रात बिताई थी. इस घटना के 12 घंटे बाद वहां एक एम्बुलेंस पहुंची और उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया.

रिपोर्ट में नुकेनोवा की मौत का कारण सिर में अत्यधिक चोट लगने की वजह से ब्रेन हैम्रेज को बताया गया. पिटाई की वजह से उसके नाक की हड्डी भी टूट गई थी. हालांकि इस मामले में पूर्व मंत्री बिशिम्बायेव ने खुद को निर्दोष बताया और कोर्ट में तर्क दिया कि नुकेनोवा की मृत्यु उसे खुद के जरिए लगी चोटों की वजह से हुई थी.

15 अप्रैल को, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव ने “सॉल्टानैट लॉ” नामक एक विधेयक पर हस्ताक्षर किया था, जो पति-पत्नी के दुर्व्यवहार कानूनों को सख्त बनाने की मंजूरी देता है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हर छह कज़ाख महिलाओं में से एक ने पुरुष साथी द्वारा हिंसा को भुगता है.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...