18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'राहुल साहिब...', PAK के पूर्व मंत्री फवाद ने फिर किया कांग्रेस नेता...

‘राहुल साहिब…’, PAK के पूर्व मंत्री फवाद ने फिर किया कांग्रेस नेता का जिक्र, बोले- उनमें नेहरू जैसे ही गुण

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र किया है. पाकिस्तानी नेता ने राहुल की तुलना उनके नाना और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से की है. उन्होंने कहा कि वह जवाहरलाल की तरह समाजवादी हैं.चौधरी फवाद हुसैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें भी एक सोशलिस्ट नेता के गुण हैं. फवाद हुसैन ने कहा कि विभाजन के 75 साल बाद भी भारत और पाक की समस्याएं एक जैसी हैं.

फवाद हुसैन ने दूसरी बार राहुल का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल साहिब ने पिछली रात को अपने भाषण में कहा था कि 30 या 50 परिवारों के पास भारत की 70% संपत्ति है. ऐसा ही हाल पाकिस्तान में भी है, जहां केवल पाक बिजनेस काउंसिल नाम के एक बिजनेस क्लब और कुछ रियल एस्टेट सेठों के पास पाकिस्तान की संपत्ति का 75% हिस्सा है.

बहुत समझदार हैं भारत के वोटर
वहीं, एक अन्य यूजर ने फवाद की बातों का विरोध किया तो उन्होंने यूजर को जवाब देते हुए लिखा, आपकी समस्या यह है कि आप भारतीय मतदाताओं की बुद्धि को कम आंक रहे हैं. आपको लगता है कि वे इतने मूर्ख हैं कि भाजपा किसी भी विचार को तोड़-मरोड़ सकती है और वे उसका अनुसरण करेंगे? आप मूर्खों के स्वर्ग में रह रहे हैं, भारतीय लोग आपके लीग के लोगों से कहीं अधिक बुद्धिमान हैं.

तब अमित मालवीय ने कांग्रेस को घेरा था
इससे पहले फवाद हुसैन ने राहुल गांधी के एक भाषण की क्लिप पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था, ‘राहुल ऑन फायर’. कांग्रेस नेता की इस क्लिप को न्यूटन नाम के एक्स यूजर ने अपने हैंडल पर शेयर किया था. इस क्लिप में वह (राहुल गांधी) भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे हैं.राहुल गांधी की वीडियो पर पाकिस्तानी नेता की प्रतिक्रिया के बाद बीजेपी नेता और भाजपा आईटी-सेल चीफ अमित मालवीय ने पोस्ट का स्क्रीनग्रैब शेयर कर लिखा, पाकिस्तान के साथ कांग्रेस का गठबंधन इससे अधिक स्पष्ट नहीं हो सकता.

शहजाद पूनावाल ने साधा था निशाना
अमित मालवीय के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा था,’एक पाकिस्तानी नेता – जिसने भारत के खिलाफ कई मौकों पर जहर उगला है वह राहुल और कांग्रेस को बढ़ावा दे रहा है. इससे पहले हाफिज सईद ने कहा था कि कांग्रेस उसकी पसंदीदा पार्टी है. पीएम मोदी को हटाने के लिए मणि शंकर अय्यर समर्थन मांगने पाकिस्तान गए थे. हमें याद है कि हाल ही में कांग्रेस नेताओं द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे बीके हरिप्रसाद ने खुलेआम पाकिस्तान की वकालत की थी. ‘समय-समय पर कांग्रेस नेताओं ने पाकिस्तानी आतंकवादियों का भी बचाव किया है. आज रिश्ता साफ हो गया है- कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ!

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...