10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलकभी फ्लाइंग किस तो कभी मुंह पर उंगली, BCCI से सीधा पंगा...

कभी फ्लाइंग किस तो कभी मुंह पर उंगली, BCCI से सीधा पंगा ले रहा KKR का नौजवान तूफानी गेंदबाज

Published on

कोलकाता

कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मैदान पर जश्न मनाने के लिए पहले ही दो बार दंडित कर दिया है। इसके बावजूद वह आईपीएल 2024 में विकेट लेने के बाद खुद को रोक नहीं पा रहे। अब ऊंचे कद के इस तेज गेंदबाज ने सेलिब्रेशन का नया तरीका ईजाद किया है। दिल्ली के खिलाफ फ्लाइंग किस देने के चलते राणा पर मैच फीस का 100% जुर्माना लगाया गया था और आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए एक मैच का निलंबन भी लगाया गया था। अब 5 अप्रैल को इस अनकैप्ड भारतीय तेज गेंदबाज ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ अपने जश्न में अति नहीं की, लेकिन फिर भी आईपीएल चलाने वालों को ‘चिढ़ाने’ में कामयाब रहे।

लखनऊ फ्रैंचाइजी के खिलाफ मैच में हर्षित का जश्न देखकर प्रशंसकों को लगा कि तेज गेंदबाज बीसीसीआई को ‘चिढ़ा’ रहा है। तेज गेंदबाज ने अपने मुंह पर उंगली रखी, केकेआर ने भी तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करने का फैसला किया। इससे पहले, बीसीसीआई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में मैदान पर अत्यधिक जश्न मनाने के लिए राणा को कड़ी सजा दी थी। तब बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा था, ‘कोलकाता नाइटराइडर्स के गेंदबाज हर्षित राणा पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के 47वें मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है।’केकेआर के तेज गेंदबाज को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 का अपराध करने का दोषी पाया गया। राणा ने अपराध स्वीकार करते हुए सजा स्वीकार कर ली थी।

 

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...