18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीनी फाइटर जेट ने ऑस्ट्रेलियाई नौसैनिक हेलीकॉप्टर पर बरसाई आग, दक्षिण चीन...

चीनी फाइटर जेट ने ऑस्ट्रेलियाई नौसैनिक हेलीकॉप्टर पर बरसाई आग, दक्षिण चीन सागर में बढ़ा तनाव

Published on

केनबरा:

दक्षिण चीन सागर में अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में काम कर रहे एक ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर को चीनी लड़ाकू विमान के फ्लेयर ब्लॉस्ट का सामना करना पड़ा है। इस कारण ऑस्ट्रेलियाई हेलीकॉप्टर के पायलट को खुद को बचाने की कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा। लड़ाकू विमान फ्लेयर का इस्तेमाल दुश्मनों की गर्मी का पीछा करने वाली मिसाइलों से बचने के लिए करते हैं। यह घटना दक्षिण चीन सागर से सटे पीले सागर में घटित हुई थी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई रक्षा विभाग ने चीनी वायु सेना के जे-10 विमान की गतिविधियों को असुरक्षित और गैर पेशेवर करार दिया है।

एचएमएएस होबार्ट से लॉन्च हुआ था हेलीकॉप्टर
ऑस्ट्रेलियाई रक्षा विभाग ने बताया कि शनिवार को एचएमएएस होबार्ट से लॉन्च किए गए एक एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर का रास्ता पीपुल्स लिबरेशन आर्मी-एयर फोर्स (पीएलए-एएफ) के जे-10 विमान ने रोक लिया था। यह हेलीकॉप्टर उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंध लागू करने के लिए संयुक्त राष्ट्र मिशन में हिस्सा ले रहा था। रक्षा विभाग ने सोमवार रात एक बयान में कहा, “पीएलए-एएफ विमान ने ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल (एडीएफ) हेलीकॉप्टर के उड़ान पथ पर फ़्लेयर छोड़े। यह एक असुरक्षित युद्धाभ्यास था जिसने विमान और कर्मियों के लिए जोखिम पैदा किया।”

ऑस्ट्रेलियाई पायलट और हेलीकॉप्टर सुरक्षित
विभाग ने कहा, “हालांकि ऑस्ट्रेलियन डिफेंस फोर्सेज के कर्मियों को कोई चोट नहीं आई या एमएच-60आर हेलीकॉप्टर को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन हमारे एडीएफ कर्मियों की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।” उसने कहा, “ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि चीन समेत सभी देश अपनी सेनाओं को पेशेवर और सुरक्षित तरीके से संचालित करेंगे।”

रक्षा मंत्री बोले- यह पूरी तरह अस्वीकार्य
रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स का कहना है कि खतरनाक अवरोधन के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने सीधे चीनी सरकार के साथ अपनी चिंता व्यक्त की है। मार्ल्स ने एक बयान में कहा, “पीएलए वायु सेना के विमान ने सीहॉक हेलीकॉप्टर के सामने लगभग 300 मीटर और उससे लगभग 60 मीटर ऊपर आग की लपटें गिराईं, जिससे हेलीकॉप्टर को उन आग की चपेट में न आने के लिए खुद को अलग करने वाली कार्रवाई करनी पड़ी।” उन्होंने कहा, “महत्वपूर्ण बात यह है कि हेलीकॉप्टर अप्रभावित रहा और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। यह एक बहुत ही गंभीर घटना है। यह असुरक्षित था और यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।”

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...