10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलयुजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, भारत के लिए टी20 में ऐसा करने...

युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, भारत के लिए टी20 में ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 56वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए कमाल कर दिया। उन्होंने इतिहास रच दिया। युजवेंद्र चहल ने दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत का विकेट लिया। इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में 350 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। इससे पहले भारत के लिए यह कारनामा किसी ने नहीं किया है। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट
भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड तो युजवेंद्र चहल (350 विकेट) के नाम ही है। इसके बाद पीयूष चावला इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम 310 विकेट हैं। इसके बाद 310 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन हैं। चौथे पर 297 विकेट के साथ भुवनेश्वर कुमार तो पांचवें पर 285 विकेट के साथ अमित मिश्रा हैं।

युजवेंद्र चहल- 350 विकेट
पीयूष चावला- 310 विकेट
रविचंद्रन अश्विन- 306 विकेट
भुवनेश्वर कुमार- 297 विकेट
अमित मिश्रा- 285 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स ने आरआर को जमकर कूटा
बात करें दिल्ली और राजस्थान के मैच की तो, आरआर के कप्तान संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में डीसी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 20 ओवर में 221 रन बना डाले। जैक फ्रेजर मैक्गर्क ने दिल्ली को तूफानी शुरुआत दिलाते हुए 20 गेंद में 50 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने 65 रन की अच्छी पारी खेली। इसके बाद अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने 205 के स्ट्राइक रेट से 41 रन बनाए। आरआर की तरफ से रविचंद्रन अश्विन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल को भी 1 सफलता मिली।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...