10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलकुलदीप का गेंद से कमाल, बल्ले से चमके मैकगर्क, दिल्ली ने राजस्थान...

कुलदीप का गेंद से कमाल, बल्ले से चमके मैकगर्क, दिल्ली ने राजस्थान के जबड़े से छीन ली जीत

Published on

नई दिल्ली,

आईपीएल 2024 में बेहतरीन फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स को लगातार दूसरी हार मिली है। हैदराबाद के खिलाफ हारने के बाद राजस्थान को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी हार झेलनी पड़ी है। अरुण जेटली स्टेडियम पर हुए हाई स्कोरिंग मैच को दिल्ली ने 20 रन से अपने नाम किया। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली ने 8 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में राजस्थान के लिए कप्तान संजू सैमसन ने तूफानी बैटिंग की। इसके बाद भी टीम 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी।

मैकगर्क का तूफान फिर दिखा
सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल और जेक फ्रेजर-मैकगर्क के अर्धशतक से दिल्ली कैपिटल्स की टीम इतने बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। पोरेल ने 36 गेंद में सात चौकों और तीन छक्कों से 65 रन की पारी खेली। उन्होंने फ्रेजर-मैकगर्क के साथ पहले विकेट के लिए सिर्फ 4.2 ओवर में 60 रन की साझेदारी भी की। मैकगर्क सिर्फ 19 गेंदों पर फिफ्टी ठोक दी। 20 गेंदों पर उन्होंने सात चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रनों की पारी खेली। आवेश के एक ओवर में उन्होंने 28 रन ठोके।

ट्रिस्टन स्टब्स ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। स्टब्स ने 20 गेंद में 41 रन रनों की पारी खेली। दिल्ली की टीम अंतिम तीन ओवर में 53 रन जोड़ने में सफल रही। रॉयल्स की ओर से रविचंद्रन अश्विन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए। ट्रेंट बोल्ट के चार ओवर में 48, युजवेंद्र चहल के चार ओवर में 48 रन और आवेश खान के दो ओवर में 42 रन पड़े।

संजू की पारी रही बेकार
राजस्थान रॉयल्स को लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले ही ओवर में झटका लग गया। यशस्वी जायसवाल चार रन बनाकर खलील का शिकार बने। इसके बाद कप्तान संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला। एक छोर से किसी ने लंबे समय तक उनका साथ नहीं निभाया लेकिन संजू ने गेंदबाजों की कुटाई जारी रखी। 28 गेंदों पर उन्होंने सीजन की अपनी 5वीं फिफ्टी पूरी की। इसके बाद उन्होंने और तेजी से रन बनाए।

आखिरी 30 गेंद पर राजस्थान को जीत के लिए 63 रन चाहिए थे। उसके 7 विकेट बचे हुए थे और क्रीज पर कप्तान संजू भी थे। बल्लेबाजी के लिए आसान विकेट पर ये रन आसानी से बनते हैं। लेकिन मुकेश कुमार की गेंद पर संजू सैमसन बाउंड्री पर लपके गए। इसके बाद जमकर ड्रामा हुआ लेकिन संजू को पवेलियन लौटना पड़ा। संजू ने 46 गेंदं पर 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 86 रन बनाए। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। 18वें ओवर में कुलदीप यादव ने दो विकेट लेकर दिल्ली की जीत पक्की कर दी। कुलदीप ने 4 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर 2 विकेट लिए। संजू के आउट होने के बाद राजस्थान की टीम ने 26 गेंदों पर सिर्फ 39 रन बनाए और 4 विकेट खो दिए।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...