10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेल7 बल्लेबाज शून्य पर आउट, सिर्फ 12 रन पर सिमट गई टीम,...

7 बल्लेबाज शून्य पर आउट, सिर्फ 12 रन पर सिमट गई टीम, टी20 में ऐसी शर्मनाक हार नहीं देखी होगी

Published on

नई दिल्ली

एशियाई खेलों के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले मंगोलिया इसके सात महीने बाद जापान के खिलाफ बुधवार को केवल 12 रन पर आउट हो गया जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा न्यूनतम स्कोर है। जापान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 217 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मंगोलिया की टीम केवल 8.2 ओवर में आउट हो गई।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड आइल ऑफ मैन के नाम पर है जिसकी टीम 26 फरवरी 2023 को स्पेन के खिलाफ 10 रन पर आउट हो गई थी। जापान की तरफ से 17 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज काजुमा कातो स्टैफ़ोर्ड ने 3.2 ओवर में 7 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि अब्दुल समद (चार रन देकर दो विकेट) और मकोतो तानियामा (कोई रन दिए बिना दो विकेट) ने दो-दो विकेट हासिल किए।

ताश के पत्तों की तरह ढह गई मंगोलिया की टीम
मंगोलिया की तरफ से तूर सुमाया ने सर्वाधिक चार रन बनाए। जापान ने इस तरह से यह मैच 205 रन से जीता, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों के लिहाज से चौथी बड़ी जीत है। रिकॉर्ड नेपाल के नाम पर है जिसने एशियाई खेलों में मंगोलिया को 273 रन से हराया था। बता दें कि जापान के खिलाफ इस मैच में मंगोलिया की टीम ताश के पत्तों की बिखर गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंगोलियाई टीम के सात बल्लेबाज ऐसे रहे जो अपना खाता तक नहीं खोल पाए।

वहीं पारी में कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं रहा जो दहाई के आंकड़े को भी पार पाया हो। पूरी टीम मिलकर सिर्फ 50 गेंद खेल पाई। इस दौरान उन्होंने जैसे-तैसे 12 रन बनाए। इस 12 रन में भी तीन एक्स्ट्रा था। इस तरह मंगोलिया की टीम को टी20 क्रिकेट में एक बहुत ही शर्मनाक हार करना पड़ा, जो कि बहुत ही कम देखने को मिलता है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...