12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलमहिला पहलवान यौन शोषण मामला: बृजभूषण शरण सिंह पर इन धाराओं के...

महिला पहलवान यौन शोषण मामला: बृजभूषण शरण सिंह पर इन धाराओं के तहत तय होंगे आरोप, कोर्ट का आदेश

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के राउज एवेन्यू जिला न्यायालय ने शुक्रवार को महिला पहलवानों को परेशान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। बृज भूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हैं। पिछले साल की शुरुआत में रेसलर्स ने दिल्ली के जंतर मंतर पर उनके खिलाफ धरना शुरू किया था। इसमें ओलिंपिक मेडल जीत चुके बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक का भी नाम भी शामिल थे।

बृज भूषण सिंह किन धाराओं में तय हुए आरोप?
अदालत ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृज भूषण सिंह पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न), 354डी (पीछा करना), 354 (शील भंग करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत अपराध का आरोप तय किए हैं। सह-आरोपी विनोद तोमर के खिलाफ आईपीसी की धारा 109 (उकसाने) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत अपराध के लिए भी आरोप तय किए गए। तोमर डब्ल्यूएफआई के पूर्व सहायक सचिव हैं।

6 में से एक पहलवान पहले ही हट चुकी
बृज भूषण सिंह के खिलाफ छह पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उनकी शिकायतों के आधार पर पुलिस ने सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इन 6 में एक नाबालिग पहलवान का भी नाम शामिल था। हालांकि, बाद में उसने अपनी शिकायत वापस ले ली और दिल्ली पुलिस ने उस मामले में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO अधिनियम) के तहत कैंसिलेशन रिपोर्ट दायर की।

बेटा लड़ रहा है चुनाव
बृज भूषण शरण सिंह कैसरगंज से लोकसभा के सांसद हैं। लेकिन इस बार वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उनके बेटे करण भूषण को भाजपा ने टिकट दिया है। बृज भूषण 6 बार के सांसद हैं। एक बार उन्होंने सपा और 5 बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते हैं। 15 जून, 2023 को पुलिस ने बृज भूषण के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (शील भंग करना), 354 ए (यौन टिप्पणी), 354 डी (पीछा करना) और 506 (1) (आपराधिक धमकी) के तहत अपराध के लिए आरोप पत्र दायर किया।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...