18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयड्यूटी पर हैवी मेकअप, लंबी बालियां, खुले बाल की अनुमति नहीं, बीएसएफ...

ड्यूटी पर हैवी मेकअप, लंबी बालियां, खुले बाल की अनुमति नहीं, बीएसएफ में महिला सैनिकों के लिए आया ड्रेस कोड सर्कुलर

Published on

नई दिल्ली :

बीएसएफ जवानों के लिए खासतौर से महिला जवानों के लिए ड्रेस कोड से संबंधित एक सर्कुलर जारी किया गया है। यह सर्कुलर फोर्स के जम्मू फ्रंटियर से जारी हुआ है। जिसमें महिला जवानों को डयूटी के दौरान कहा गया है कि वह भारी मेकअप, लंबी-लंबा बालियां, खुले बाल और चूड़ियों से परहेज करें। यह सब अनुशासन वाली फोर्स के लिए ठीक नहीं है। सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि अगर किसी महिला जवान ने ड्रेस कोड के इन नियमों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।

क्यों निकाला यह सर्कुलर
बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि यह सर्कुलर हाल ही में 6 मई को निकाला गया था। इसकी जरूरत तब पड़ी जब कुछ महिला जवान वर्दी पहने हुए ऑन डयूटी हेवी मेकअप में नजर आईं तो कुछ लंबी-लंबी बालियां और खुले बालों में नजर आईं। ऐसे भी मामले सामने आए जिसमें महिला जवानों ने काफी अधिक फैंसी चूड़ियां पहनी। सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ में ड्रेस कोड ही नहीं बाकी नियम भी काफी सख्त हैं। जो महिला-पुरुष सभी पर एक समान सख्ती से लागू होते हैं।

ऑफ ड्यूटी में नहीं होगा लागू
बीएसएफ को शुरू से ही बड़ी अनुशासन वाली फोर्स माना जाता है। ऐसे में बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से ऐसा देखने को मिल रहा था। जिसमें कुछ महिला जवान भारी मेकअप करके डयूटी पर आ रही थी। यह ठीक नहीं था। इसलिए यह सर्कुलर निकालने की जरूरत पड़ी। ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह से ऑन डयूटी वर्दी पहने हुए हेवी मेकअप, लंबी-लंबी बालियों और खुले बालों में नजर ना आएं। हां, ऑफ डयूटी में उनके उपर इस तरह का कोई ड्रेस कोड लागू नहीं होता।

सूत्रों का कहना है कि इस सर्कुलर के बाद ना केवल जम्मू बल्कि अन्य फ्रंटियर में भी जहां कहीं भी इस तरह से महिला जवान हेवी मेकअप कर रहीं थीं। वहां भी अब डयूटी के दौरान महिला जवान इससे बचते हुए ड्रेस कोड का पालन कर रही हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...