18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयघोषित हुआ सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, 87.98% पास, लड़कियों ने मारी...

घोषित हुआ सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, 87.98% पास, लड़कियों ने मारी बाजी

Published on

नई दिल्ली,

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है. इस साल करीब 18 लाख स्टूडेंट्स ने और 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी है. इन सभी छात्रों का परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है. इस साल का कुल पास प्रतिशत 87.98% रहा है. बोर्ड के अनुसार, इस साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले, 6.40 प्रतिशत बेहतर रहा है.

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024:
लड़कियों का पास प्रतिशत- 91.52
लड़कों का पास प्रतिशत- 85.12
ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत- 50.00

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
स्टेप 1: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर, CBSE 12th Result Direct Link’ पर क्लिक करें.
स्टेप 3: लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
स्टेप 4: आपका सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.
स्टेप 5: छात्र यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख सकेंगे.

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 7126 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस साल 12वीं में कुल 1,63,3730 स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 1621224 स्टूडेंट्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे. साल 2024, 12वीं की परीक्षा में 1426420 पास हुए थे. इस साल कुल पास प्रतिशत 87.98 रहा है. पिछले साल (2023) का कुल पास प्रतिशत 87.33 रहा था. यानी इस साल परिणामों में 0.65 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है.

तिरुवनंतपुरम के छात्रों ने मारी बाजी
जानकारी के अनुसार, इस साल का सबसे अच्छा रिजल्ट तिरुवनंतपुरम का रहा है. इस राज्य का पास प्रतिशत 99.91% है. वहीं, दूसरे नंबर पर 99.04 प्रतिशत के साथ विजयवाड़ा है. तीसरे नंबर पर 98.47 प्रतिशत के साथ चेन्नई के छात्रों ने बाजी मारी है.

24068 स्टूडेंट्स के 95% से ज्यादा अंक
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं 2024 की परीक्षा में 116145 स्टूडेंट्स के 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक आए हैं. वहीं, 24068 ऐसे स्टूडेंट्स हैं जिन्होंने 95 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं. 122170 स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट एग्जाम देना होगा, जिसका शेड्यूल बोर्ड जल्द ही जारी कर देगा.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...