16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलबारिश ने गुजरात टाइटंस की उम्मीदों को किया खत्म, मैच रद्द होने...

बारिश ने गुजरात टाइटंस की उम्मीदों को किया खत्म, मैच रद्द होने से केकेआर की बल्ले-बल्ले

Published on

अहमदाबाद

गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2024 की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। गुजरात को रेस में बने रहने के लिए अपने बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने थे। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला सीजन का 63वां मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। इससे दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिला है। 2022 में आईपीएल डेब्यू करने वाली गुजरात टाइटंस अब तक दोनों सीजन के टेबल में टॉप पर रही थी। इस बार 13 मैचों के बाद टीम के 11 पॉइंट हैं और वह टेबल में 8वें नंबर पर है। हार्दिक पंड्या पिछले दो सीजन टीम के कप्तान थे लेकिन वह इस बार मुंबई में ट्रांसफर होकर चले गए। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने शुभमन गिल को अपना कप्तान बनाया था।

केकेआर का टॉप-2 में रहना पक्का
कोलकाता नाइट राइडर्स ने ही अभी तक प्लेऑफ में जगह पक्की की है। इस मैच से पहले केकेआर के 12 मैच में 18 पॉइंट थे। अब टीम के 13 मैच में 19 पॉइंट हो गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के अलावा कोई भी टीम अब 18 पॉइंट से ऊपर नहीं पहुंच पाएगी। ऐसे में कोलकाता अगला मैच हारने के बाद भी टॉप-2 में ही रहेगी। पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पर रहने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं।

अहमदाबाद में शाम से ही हो रही बारिश
अहमदाबाद में मैच शुरू होने से पहले ही आंधी और बारिश आ गई है। इसकी वजह से टॉस तक नहीं हो पाया। बीच बीच में कुछ समय के लिए बारिश रुकी और ग्राउंड स्टाफ ने पानी हटाना शुरू भी किया लेकिन फिर बारिश आ गई। इसकी वजह से मैच को बेनतीजा घोषित करना पड़ा। 5-5 ओवर का मैच करवाने के लिए इसका 10 बजकर 56 मिनट पर शुरू होना जरूरी था।

ग्राउंड स्टाफ ने पूरी कोशिश की
ग्राउंड स्टाफ ने मैच शुरू करने की पूरी कोशिश की। मैच रद्द करने की घोषणा से पहले पिच से कवर पूरी तरह हटा दिए गए थे। ब्रॉडकास्टर्स ने मैच शुरू करने की तैयारी भी शुरू कर दी थी। हालांकि उनकी पूरी कोशिश के बाद भी सफलता नहीं मिली और मैच को रद्द करना पड़ा।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...