18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयमनोहर पर्रिकर, अनंत कुमार, भैरों सिंह शेखावत...अब सुशील मोदी, BJP नेताओं के...

मनोहर पर्रिकर, अनंत कुमार, भैरों सिंह शेखावत…अब सुशील मोदी, BJP नेताओं के लिए दुश्मन बना कैंसर

Published on

पटना

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया है। जेपी आंदोलन के संघर्ष से पैदा हुए सुशील मोदी कैंसर के खिलाफ लड़ाई में भी जी जान से लड़े, लेकिन आखिरकार महाबीमारी की दिल्ली के एम्स में जीत हुई। इस तरह ना केवल बिहार बल्कि पूरे देश ने एक कद्दावर नेता को खो दिया। इसे विडंबना कहें या नियती का खेल कि इस कैंसर ने दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक दल को खूब नुकसान पहुंचाया है। इस कैंसर की वजह से बीजेपी के कई कद्दावर नेताओं की असामयिक मौत हो चुकी है। आइए जानते हैं बीजेपी समेत वो कौन-कौन बड़े नेता रहे जो कैंसर से जंग में हार गए।

मनोहर पर्रिकर
देश के पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के बहुचर्चित मुख्यमंत्री रहे मनोहर पर्रिकर कैंसर से जंग में हारे। पर्रिकर ने दिल्ली एम्स से लेकर अमेरिका तक में इलाज कराया, लेकिन कैंसर उनकी बॉडी से अलग नहीं हो पाया। साल 2019 में बीजेपी ने अपने इस कद्दावर नेता को कैंसर की वजह से खो दिया।

अनंत कुमार
नरेंद्र मोदी की 2014 में बनी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे बीजेपी के कद्दावर नेता अनंत कुमार भी कैंसर से पीड़ित रहे। इस वजह से साल 2018 में उनकी असामयिक मौत हो गई। अनंत कुमार भी अंतिम वक्त तक अपनी इच्छा शक्ति से कैंसर को हराने में जुटे रहे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

कुंवर सर्वेश बहादुर
साल 2024 के अप्रैल महीने में ही बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में अपने मजबूत नेता और पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह को खोया है। सर्वेश सिंह का निधन भी दिल्ली के एम्स में हुआ है। 71 वर्षीय कुंवर सर्वेश सिंह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। कुंवर सर्वेश सिंह 4 बार के विधायक रहे और साल 2014 में वह बीजेपी के टिकट पर मुरादाबाद के सांसद चुने गए। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया था, लेकिन उन्हें सपा के एचटी हसन ने हरा दिया था। 2024 के चुनाव में भी कुंवर सर्वेश बहादुर बीजेपी प्रत्याशी थे, लेकिन वोटिंग का रिजल्ट आने से पहले ही वह दुनिया से चले गए।

चंद्रशेखर और वीपी सिंह
भारत के दोनों पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और वीपी सिंह कैंसर से जमकर लड़े, लेकिन आखिरकार हारे। वीपी सिंह ब्लड कैंसर तो चंद्रशेखर बोन कैंसर से अपनी जान गंवाए। चंद्रशेखर को 2007 में बोन कैंसर हुआ था। 80 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। वहीं 2008 में 77 साल की उम्र में वीपी सिंह का निधन हो गया। वीपी सिंह की किडनी भी खराब थी।

इन नेताओं ने कैंसर को हराया
ऐसा नहीं है कि तमाम नेता कैंसर के सामने हार ही गए, कुछ ऐसे भी आत्मविश्वासी नेता रहे जिन्होंने इस महाबीमारी को हराकर मिसाल पेश की। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी संस्थापक शरद पवार जिन्होंने माउथ कैंसर को हराया है। उसी तरह मुंबई के एक और बीजेपी नेता राम नाईक ने टाटा मेमोरियल अस्पताल में ईलाज कराकर कैंसर को हराया। बीजेपी के वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल बलूनी ने भी कैंसर को हराया। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी कैंसर को मता दी।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...