18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयतपती धूप और लू... 16 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में गदर मचाएगी...

तपती धूप और लू… 16 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में गदर मचाएगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Published on

नई दिल्ली,

देश के कई हिस्सों में हुई बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन अब फिर से गर्मी की तपिश बढ़ने की आशंका है. IMD ने 16 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में फिर से हीटवेव का दौर शुरू होने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग की मानें तो 16 मई से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में उष्ण लहर की संभावना है.

इन राज्यों में फिर से शुरू होगा गर्मी का टॉर्चर
आईएमडी के मुताबिक, देश के कुछ हिस्सों में 15 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां चालू रहेंगी. हालांकि, उसके बाद उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम का मिजाज फिर से बदलने की उम्मीद है क्योंकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार के अधिकांश हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और विदर्भ का मौसम लगभग शुष्क हो सकता है और इन क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि होने की आशंका है.

देश के इन हिस्सों में बरसेंगे बादल
आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में 17 मई तक तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं पूर्वी और मध्य भारत के कुछ इलाकों में आज धूल भरी आंधी चलने की आशंका है. इसके अलावा आज मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ जगह बारिश होने की संभावना है.

अगले 24 घंटे के दौरान, दक्षिणी ओडिशा, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ भारी बारिश की संभावना है. वहीं पश्चिमी हिमालय सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है. इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा संभव है. पूर्वी गुजरात में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...