18.7 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के DDA पार्क में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, मशीन...

दिल्ली के DDA पार्क में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, मशीन से एक्सरसाइज करने को लेकर हुआ था विवाद

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के डीडीए पार्क में बीते मंगलवार को एक युवक की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि पार्क की जिम में मशीन से एक्सरसाइज करने को लेकर मृतक का कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उन युवकों ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज ली है और आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है.

उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर थाना इलाके के डीडीए पार्क में मशीन से एक्सरसाइज करने को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई. युवक की पहचान 23 वर्षीय सुफियान के रूप में हुई है. विवाद के बाद अज्ञात बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, यह घटना मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे इलाके के जग प्रवेश चंद्र हॉस्पिटल के सामने स्थित डीडीए पार्क में हुई. इस मामले में न्यू उस्मानपुर पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है. मृतक सुफियान उस्मानपुर इलाके का ही रहने वाला था और मजदूरी करता था. उसकी छाती के लेफ्ट साइड चाकू से वार किया गया.

मृतक का दोस्त भी मौके पर था मौजूद
एफआईआर के मुताबिक, जब इस वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय सुफियान का दोस्त दिलखुश भी वहां मौजूद था. उसी ने पुलिस से इस घटना की शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...