21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयजैसलमेर में 44 डिग्री, दिल्ली-NCR में 42 पार पहुंचा तापमान... अगले 5...

जैसलमेर में 44 डिग्री, दिल्ली-NCR में 42 पार पहुंचा तापमान… अगले 5 दिन हीटवेव का अलर्ट

Published on

नई दिल्ली,

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी है. इस सीजन में पहली बार 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है. अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आया नगर में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. IMD ने अगले 5 दिन इस क्षेत्र में और ज्यादा गर्मी पड़ने के आसार जताए हैं.

भारत मौसम विज्ञान (IMD) ने इस सप्ताह में दिल्ली समेत देश के दूसरे राज्यों में लू चलने के आसार जाहिर किए हैं. चेतावनी में कहा गया है कि दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ में 19 मई को लू की संभावना है. इसके साथ ही पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी बढ़ते तापमान को देखते हुए लू चलने के आसार हैं.

राजस्थान, पंजाब और मध्य प्रदेश में बढ़ा तापमान
बता दें कि राजस्थान के जैसलमेर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 42.6, जोधपुर में 42.5 और कोटा में 42.8 फीसदी तापमान दर्ज किया गया. वहीं पंजाब के अमृतसर में 42 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 42.4, लुधियाना में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उधर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 42.3 और खंडवा में 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ओडिशा में कल से बढ़ेगा पारा
IMD ने कहा कि 16 मई से ओडिशा में तापमान फिर से बढ़ेगा. ओडिशा के नुआपाड़ा में 14 मई को सबसे अधिक 44 डिग्री सेल्सियस में मंगलवार को दर्ज किया गया था, जबकि ओडिशा के अन्य सभी स्थानों पर तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था. भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि 16 मई से तापमान फिर से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ना शुरू हो जाएगा. अगले तीन दिनों तक राज्य के कुछ स्थानों पर आंधी, बिजली और बारिश होगी. उन्होंने कहा कि 18 मई से राज्य में शुष्क (ड्राई) मौसम रहेगा.

दिल्ली में ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचा AQI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के डेली AQI बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 243 (‘खराब’ श्रेणी) दर्ज किया गया. पिछले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर के एक्यूआई में बढ़ोतरी हुई है. इसे ध्यान में रखते हुए एनसीआर और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत कार्रवाई करने के लिए आज एक मीटिंग हुई. इसमें दिल्ली-एनसीआर के वर्तमान वायु गुणवत्ता की स्थिति का जायजा लेने, आईएमडी द्वारा दिल्ली-एनसीआर की समग्र वायु गुणवत्ता के पूर्वानुमानों से संबंधित तकनीकी और विशेषज्ञ इनपुट का आकलन करने पर मंथन हुआ.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...