21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयचलने में भी तकलीफ! स्वाति मालीवाल का यह वीडियो देख लोग कह...

चलने में भी तकलीफ! स्वाति मालीवाल का यह वीडियो देख लोग कह रहे- बहुत मारा शायद!

Published on

नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की लंबे वक्त तक अध्यक्ष रही स्वाति मालीवाल का ताजा वीडियो लोगों को चौंका रहा है। न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार सुबह 3.35 बजे एक मालीवाल का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वो धीरे-धीरे चलती दिख रही हैं। वीडियो मालीवाल के घर के बाहर का है। वीडियो में दिख रहा है कि वो कार से उतरती हैं और घर के दरवाजे की तरफ बढ़ती हैं। इस दौरान एक व्यक्ति उनके साथ होता है। तभी मीडिया पर्सन स्वाति मालीवाल से कुछ पूछना चाहते हैं। वो एक्सक्यूज मी मैम, मैम कहते हैं, लेकिन स्वाति मालीवाल दरवाजे की तरफ बढ़ती रहती हैं। इस दौरान वीडियो में साफ दिखता है कि मालीवाल आगे बढ़ते वक्त बड़ी थाम-थामकर पांव रख रही हैं।

लोग कह रहे- स्वाति को शायद बहुत मारा है
मालीवाल के इस वीडियो पर अटकलों का बाजार गरम हो गया है। वीडियो के नीचे कॉमेंट्स आ रहे हैं जिनमें लोग आशंका जता रहे हैं कि स्वाति शायद ज्यादा मारपीट की वजह से चोटिल हो गई हैं। इसी कारण वो ठीक से चल भी नहीं पा रहीं। हालांकि सच्चाई क्या है, यह तो स्वाति ही बता सकती हैं। @crazytweeep नाम के यूजर लिखते हैं, ‘स्वाति मालीवाल ठीक से चलने में भी असमर्थ हैं। कल्पना कीजिए वो नटवरलाल (केजरीवाल) की मौजूदगी में कितनी खौफजदा होंगी, जब उनकी पिटाई हो रही होगी।’

वहीं, आप की पदाधिकारी आरती सिंह कहती हैं कि यह सब नाटक है। उन्होंने लिखा, ‘ये चोट पुलिस को नहीं दिखे थे जब वो थाने गई थी। क्या नाटक चल रहा है?’ @KohliGoat लिखते हैं, ‘शीशमहल में इसको बुरी तरह मारा गया है। ये ठीक से चल भी नहीं पा रही। सुप्रीम कोर्ट ने इसलिए बेल दी थी क्या केजरीवाल को? अब कौन लेगा स्वतः संज्ञान।’

@utka16162 ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई कि उन्हें इस मामले में स्वाति मालीवाल को भरोसे में लेना चाहिए। उन्होंने लिखा, ‘नरेंद्र मोदी सर इसे देखिए और उनसे पूछिए कि क्या वो ठीक हैं। उन्हें आश्वस्त कीजिए कि आप उनके साथ हैं। उन्हें इसके खिलाफ जमकर लड़ाई लड़नी चाहिए। वो तीन-चार दिन के बाद भी ठीक से चल तक नहीं पा रही हैं। किसी को पता नहीं कि केजरीवाल और उनकी पत्नी ने कितने बुरे तरीके से उनकी पिटाई की है।’

इसके साथ ही, कुछ लोग स्वाति मालीवाल के साथ सहानुभूति भी जता रहे हैं। आलोक मिश्रा लिखते हैं, ‘पूरी सहानुभूति! वो बहुत दिक्कत से चल रही हैं। देखते हैं कि केजरीवाल इस चुनाव में और क्या-क्या परोसते हैं। जो कुछ भी हो, सुप्रीम कोर्ट तो उन्हें माफ करने के लिए बैठा ही है।’

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...