19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीय'बीजेपी ने साजिश के तहत स्वाति मालीवाल को सीएम आवास भेजा...', AAP...

‘बीजेपी ने साजिश के तहत स्वाति मालीवाल को सीएम आवास भेजा…’, AAP का बड़ा आरोप

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से पिटाई के मामले ने सियासी पारा हाई कर दिया है। इस पूरे मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) ने यू-टर्न ले लिया है। बिभव कुमार के खिलाफ कार्रवाई की जगह AAP अब उसके बचाव में उतर गई है। मालीवाल मामले में आप नेता और दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘ स्वाति मालीवाल झूठ बोल रही हैं। सीएम केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। घटना वाले दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वहां पर नहीं थे। स्वाति मालीवाल की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पहले कोई मुलाकात तय नहीं थी। स्वाति ने जो चोट लगने की बात कही है वह कहीं नहीं दिख रही है। स्वाति ने घर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों को धमकाया। ये सारी साजिश बीजेपी की रची हुई है। वो अरविंद केजरीवाल को लेकर परेशान है।’

इस मामले में पहले आप नेता संजय सिंह ने पूरी घटना को स्वीकार किया था और कहा था कि केजरीवाल इस मामले में बिभव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। संजय सिंह की पहले की प्रतिक्रिया पर आतिशी ने कहा कि उस समय संजय सिंह को सिर्फ स्वाति का पक्ष ही पता था, अब उन्हें बिभव का पक्ष भी पता चल चुका है। वीडियो को सबने देखा है। इस पूरे मामले का पहला वीडियो सामने आया है। यह 13 मई का बताया जा रहा है, जब स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास पर मारपीट और बदसलूकी हुई थी। 52 सेकंड के इस वीडियो में स्वाति मालीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर देखा जा सकता है। इस दौरान कुछ कर्मचारी उन्हें बाहर जाने को कहते हैं। वहीं, सीएम केजरीवाल के सहयोगी के साथ नोकझोंक भी सुनाई दे रही है।

बौखलाहट में बीजेपी ने साजिश रची: आतिशी
AAP सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर AAP नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, ‘जब से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली है, तब से बीजेपी बौखलाई हुई है। इसी बौखलाहट के तहत बीजेपी ने एक साजिश रची, जिसके तहत 13 मई की सुबह स्वाति मालीवाल को अरविंद केजरीवाल के घर भेजा गया। स्वाति मालीवाल इस साजिश का चेहरा और मोहरा थीं। उनका इरादा सीएम पर आरोप लगाने का था लेकिन सीएम उस वक्त वहां नहीं थे इसलिए वह बचा गए। इसके बाद स्वाति मालीवाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके साथ मारपीट की गई। आज जो वीडियो सामने आया है उसमें वह सीएम आवास के ड्राइंग रूम में आराम से बैठी हुई हैं और पुलिस अधिकारियों को धमकी दे रही हैं। वीडियो में वह बिभव कुमार को भी धमकी देती नजर आ रही हैं। वीडियो में न तो उनके कपड़े फटे हैं और न ही उनके सिर पर कोई चोट नजर आ रही है।’

मालीवाल ने तीस हजारी कोर्ट में दर्ज कराया बयान
स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर हुए कथित हमले के मामले में शुक्रवार को दिल्ली की तीस हजारी अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कात्यायनी शर्मा कंडवाल ने अपने कक्ष में मालीवाल का बयान दर्ज किया। सीआरपीसी की धारा 164 के तहत, एक न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास बयान या कबूलनामे को रिकॉर्ड करने का अधिकार है। इससे पहले मालीवाल का बयान दर्ज करने के बाद, दिल्ली पुलिस ने गुरुवार देर रात आईपीसी की धारा 323, 354, 506, और 509 के तहत एफआईआर दर्ज की। इसके बाद, एम्स में उनकी मेडिकल जांच भी हुई।

मालीवाल ने क्या आरोप लगाया?
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब वह मुख्यमंत्री आवास के ड्राइंग रूम में इंतजार कर रही थीं, तो उनके निजी सचिव बिभव कुमार आए और बिना किसी उकसावे के उन्हें थप्पड़ मारा और उसके पेट पर मुक्के भी मारे। सोमवार को डीसीपी (नॉर्थ) मनोज कुमार मीणा ने बताया कि सुबह 9.34 बजे सिविल लाइंस थाने में एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें कॉलर ने दावा किया कि सीएम केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर मुख्यमंत्री के पीएस बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की है।

क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया
मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस की एक टीम फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची। टीम अपने साथ स्वाति मालीवाल को भी लेकर गई। जिसके बाद सीएम हाउस के अंदर क्राइम सीन री-क्रिएट किया गया। यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर दिल्ली में सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...