19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयस्वाति मालीवाल का एक और Video आया सामने, CM आवास से हाथ...

स्वाति मालीवाल का एक और Video आया सामने, CM आवास से हाथ पकड़कर बाहर लाती दिखीं सुरक्षाकर्मी

Published on

नई दिल्ली,

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम आवास में हुई मारपीट के मामले में एक और वीडियो सामने आया है. AAP सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो सीएम आवास का है और 13 मई का है. CCTV वाले इस वीडियो में दिख रहा है कि स्वाति मालीवाल तेजी से सीएम हाउस से बाहर निकलती नजर आ रही हैं और एक महिला सुरक्षाकर्मी उनका हाथ पकड़कर बाहर ले जा रही हैं. इस दौरान तीन और सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहे हैं.

जैसे ही स्वाति मालीवाल बाहर सड़क पर पहुंचती हैं तो महिला सुरक्षाकर्मी से अपना हाथ झटकती हैं. इस दौरान वहां दो पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं और स्वाति सीएम आवास की तरफ इशारा करते हुए उनसे कुछ कहती हैं. हालांकि ‘आजतक’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वहीं स्वाति ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोग घर के सीसीटीवी से छेड़छाड़ कर रहे हैं.

शुक्रवार को सामने आया था एक वीडियो
इससे पहले शुक्रवार को भी स्वाति का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह सीएम आवास के अंदर भड़की हुईं नजर आईं. वीडियो में दिख रहा है कि स्वाति मालीवाल सीएम हाउस के अंदर बैठी हैं जहां कुछ कर्मचारी उन्हें बाहर जाने को कहते हैं. इस दौरान वह विभव पर गुस्सा हो रही हैं. वह कहती हैं, ‘आज मैं इन सब लोगों को बताऊंगी.जो करना है करो, तुम्हारी भी नौकरी खाऊंगी….आप मेरी डीसीपी से बात कराइए अभी के अभी. मैं एसएचओ सिविल लाइंस से बात करूंगी पहले. जो होगा यहीं होगा. मुझे हाथ लगाया तो आप लोगों की भी नौकरी खाऊंगी.’

इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारी स्वाति से रिक्वेस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस पर स्वाति कहती हैं, ‘मैंने अभी 112 पर कॉल कर दी है, पुलिस को आने दीजिए, उसके बाद बात करते हैं. ‘ इस पर कर्मचारी कहते हैं कि पुलिस भी तो बाहर ही आएगी, यहां तक नहीं आएगी ना? स्वाति कहती हैं नहीं अब जो होगा अंदर ही होगा, अंदर आएगी. कर्मचारी स्वाति से बाहर आने का आग्रह करते है तो वह कहती हैं, ‘फेंक दो उठाकर..आप फेंक दो.. ये गंजा…..’

पुलिस ने रिकॉर्ड किए गवाहों के बयान
इस बीच इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने गवाहों के बयान रिकॉर्ड कर लिए हैं, जिसमें वो लोग शामिल हैं जिनके सामने 13 मई को पूरी घटना हुई थी. पुलिस विभव को गिरफ्तार करने से पहले उसके खिलाफ सारे सबूत इकठ्ठा कर रही है. पुलिस लगातार आरोपी विभव की लोकेशन पर भी नज़र रख रही है.

आपको बता दें कि स्वाति मालीवाल केस में पुलिस ने कल देर रात तक केजरीवाल आवास के अंदर जांच पड़ताल की. इस दौरान पुलिस ने घटना स्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट किया और वीडियोग्राफी की. एफएसएल की टीम भी कल मौके पर गई थी. सूत्रों के मुताबिक, पेन ड्राइव में सीएम कैंप ऑफिस और एंट्री गेट के सीसीटीवी भी लिए गए. उधर केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने भी स्वाति मालीवाल के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास में जबरन घुसने और सुरक्षा गार्ड से बदसलूकी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के मुताबिक, स्वाति मालीवाल ने सुरक्षा गार्ड को धक्का दिया था

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...