19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयस्वाति मालीवाल केस: कोर्ट से बिभव कुमार को नहीं मिली राहत, खारिज...

स्वाति मालीवाल केस: कोर्ट से बिभव कुमार को नहीं मिली राहत, खारिज हुई अग्रिम जमानत याचिका

Published on

नई दिल्ली:

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास में हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। स्वाति मालीवाल की FIR के आज दिल्ली पुलिस भी इस मामले में एक्शन मोड में आ गई है और पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को आज दोपहर सीएम आवास से हिरासत में लिया और फिर कुछ देर बाद बिभव कुमार की गिरफ्तरी की पुष्टि की गई। अपनी गिरफ्तारी के विरोध में बिभव कुमार ने आज तीस हजारी कोर्ट अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। जिसपर कोर्ट ने सुनवाई करते बिभव कुमार की याचिका को खारिज कर दिया।

कैसे हुई अरविंद केजरीवाल के पीए की गिरफ्तारी
स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस बिभव कुमार की तलाश कर रही थी। इसी बीच दिल्ल पुलिस को इनपुट मिला का बिभव कुमार दिल्ली में ही हैं और वो भी सीएम आवास में मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस इस मौके को खोना नहीं चाहती थी। इसलिए पुलिस की टीम बिभव कुमार को पकड़ने के लिए सीएम आवास पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया जिसके बाद उन्हें स्वाति मालीवाल के मामले में पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों की मानें तो बिभव कुमार ने शुक्रवार को अपनी शिकायत जो ईमेल के जरिए भेजी थी उसका IP एड्रेस ट्रैक करके पुलिस बिभव कुमार तक पहुंची है।

स्वाति मालीवाल सिर पर चोट के निशान
दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्वाति के बाएं पैर, दाहिनी आंख, चेहरे और सिर पर चोट लगने की पुष्टि हुई है।स्वाति शुक्रवार को मेडिकल जांच कराने एम्स पहुंची थीं। उन्होंने सिर पर भी चोट लगने की बात कही थी।बीते दिनों उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार पर पेट, छाती और दूसरे अंगों पर हमला करने का आरोप लगाया था।मुख्यमंत्री आवास से सामने आए वीडियो में सुरक्षाकर्मी स्वाति को बाहर ले जाते हुए देखे जा रहे हैं। यह वीडियो 13 मई का है। वीडियो में स्वाति चलने में असमर्थ प्रतीत हो रही हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...