14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयचुनाव प्रचार तो जोर-शोर से हो रहा है, लेकिन प्रचार सामग्री के...

चुनाव प्रचार तो जोर-शोर से हो रहा है, लेकिन प्रचार सामग्री के बाजार में घट गई बिक्री

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली सिर्फ देश की राजधानी ही नहीं है। यह चुनाव सामग्री का भी सबसे बड़ा बाजार है। चुनाव प्रचार पोस्टर और पर्चे को छोड़ दें तो प्रचार सामग्री से जुड़े झंडे, बैनर, टोपी, बैज और अन्य साजो-सामान की सप्लाई दिल्ली से ही होती है। दिल्ली के सदर बाजार में एक पूरा इलाका ऐसा है, जहां आपको देश के हर बड़े दल के झंडा-टोपी-बैज आदि मिल जाएंगे। यहां काम इतने बड़े स्तर पर होता है कि यहां आप महज दो रुपये में किसी पार्टी का झंडा, तीन रुपये में टोपी, 15 रुपये में गमछा और दो रुपये में पटका या अंग वस्त्रम खरीद सकते हैं। लेकिन इस बार सदर बाजार के चुनाव सामग्री के कारोबारी मायूस हैं। उनका कहना है कि इस बार उनका कारोबार पिछले आम चुनाव जैसा भी नहीं है।

25 फीसदी तक काम कम
सदर बाजार में चुनाव प्रचार सामग्री के कारोबारी गुलशन खुराना ने बताया कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार काम 25 फीसदी तक कम है। हमारे यहां से पूरे देश में माल जाता है और इस बार हर जगह का ही यही हाल है। देशभर में पिछली बार की तरह उतना प्रचार भी होता नहीं दिख रहा है। यही कारण है कि प्रचार सामग्री भी बहुत कम बिक रही है। आमतौर पर चुनाव के दौरान अलग-अलग पार्टियों और नेताओं के झंडे, टोपी, पटके, बिल्ले आदि चीजें ज्यादा बिकती हैं, लेकिन इस बार उम्मीद के मुताबिक काम नहीं है। वोटिंग प्रतिशत भी पिछले चार चरणों में कम ही रहा है, ऐसे में यह चुनाव ठंडा ही जा रहा है और आने वाले दोनों चरणों के दौरान भी काम की कुछ खास उम्मीद नहीं है।

भीषण गर्मी ने खेल बिगाड़ा‌?
गुलशन का कहना है कि लोकसभा चुनाव में हर बार ही काम कम ही रहता है, लेकिन इस बार उम्मीद से कुछ ज्यादा ही कम है। भीषण गर्मी भी इसका एक कारण है। लोग घरों से कम निकल रहे हैं ऐसे में काम भी ज्यादा नहीं है। लोकल चुनावों में काम अच्छा रहता है, उस दौरान कैंडिडेट भी ज्यादा होते हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव में कैंडिडेट भी कम होते हैं और ज्यादातर चीजें पार्टी ऑफिस से ही मैनेज होती हैं। नारों-फोटो के हिसाब से वहीं से माल के ऑर्डर भी होते हैं और पार्टियों के फिक्स वेंडर्स को ही ऑर्डर मिलते हैं। लेकिन लोकल एमसीडी जैसे चुनावों में कैंडिडेट की ओर भी जमकर माल खरीदा और बांटा जाता है। जितने ज्यादा कैंडिडेट होते हैं, इन कारोबारियों का काम उतना अच्छा चलता है।

टोपी और गमछे की अच्छी सेल
चुनाव प्रचार सामग्री के कारोबारी दिनेश ने बताया कि इस चुनाव में उम्मीद के मुताबिक काम कम है। हालांकि फिर भी गर्मी के कारण देशभर में टोपियां अच्छी बिक रही हैं। टोपियां धूप से बचाती हैं। यही कारण है कि लोग रैलियों और रोडशो में धूप से बचने के लिए इसे लगाते हैं। इसके अलावा कई जगहों पर पार्टियों के चिन्ह और कलर वाले गमछे भी खूब बिक रहे हैं। ये पसीना पोंछने के काम आते हैं। साथ ही झंडे तो सदाबहार होते ही हैं। इनकी तो हर चुनाव में अच्छी सेल होती है। इस बार बिल्लों की बहुत कम सेल हुई है। इसके अलावा पटकों का अच्छा काम रहा है। अब दिल्ली में इसी शनिवार को चुनाव है और 4 दिन बाद प्रचार थम जाएगा। ऐसे में जोर-शोर से प्रचार होना चाहिए, लेकिन फिर भी उम्मीद के मुताबिक सेल नहीं है।

सोशल मीडिया का भी असर
दिनेश ने बताया कि पिछले कुछ चुनावों से ज्यादातर पार्टियां ऑनलाइन प्रचार पर ज्यादा जोर देती हैं। तरह-तरह की रील्स और विडियोज बनाकर शेयर किए जाते हैं। ऐसे में विडियो के हिसाब से जितने माल की जरूरत होती है, उतना ही खरीदा जाता है। आजकल सभी के पास फोन है और सभी वहीं सब कुछ जानना चाहते हैं। ऐसे में पार्टियां भी विडियोज के जरिए उन तक बात पहुंचाती हैं। इन्हीं सब बातों का मिलाजुला असर काम पर भी पड़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो फिर भी चुनाव प्रचार सामग्री ठीक-ठाक बिकी है, लेकिन शहरों में काम बहुत कम रहा है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...