14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयमॉनसून पर IMD ने दी गुड न्यूज, जानिए आपके राज्य में कब...

मॉनसून पर IMD ने दी गुड न्यूज, जानिए आपके राज्य में कब तक होगी मॉनसून की पहली बारिश

Published on

नई दिल्ली

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। हालात ऐसे हैं कि दिन में 10 बजे के बाद से ही जो गर्म हवाएं चलती हैं वो शाम तक रुकने का नाम ही नहीं लेती है। जिसके कारण दिन में घर से बाहर निकला मुश्किल हो गया है। हालांकि इस भीषण गर्मी के बीच मॉनसून राहत की बारिश लेकर आ रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर एक गुड न्यूज दी है। मौसम विभाग ने बताया कि इस बार मॉनसून वक्त से पहले ही दस्तक दे सकता है। IMD के अनुसार केरल में मॉनसून जून की पहली तारीख में आ सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून चार दिन पहले या चार दिन बाद में आ सकता है। जिसके अनुसार इस बार मॉनसून 28 मई से 3 जून के लिए आने वाला है।

किस राज्य में कब पहुंचेगा मॉनसून
मौसम विभाग ने केरल समेत अन्य राज्यों में मॉनसून के दस्तक की संभावित तारीख बता दी है। जिसके अनुसार मॉनसून बिहार में 16 जून,पश्चिम बंगाल में 13 जून और उत्तर प्रदेश में 29 जून तक आ सकता है। यहां देखें पूरी लिस्ट

राज्य मॉनसून आने की संभावित तारीख
केरल 1 जून
तमिलनाडु 1 जून
कर्नाटक 1 जून
आंध्र प्रदेश 5 जून
ओडिशा 10 जून
पश्चिम बंगाल 13 जून
सिक्किम 15 जून
झारखंड 16 जून
बिहार 16 जून
छत्तीसगढ़ 16 जून
मध्य प्रदेश 16 जून
गुजरात 19 जून
राजस्थान 29 जून
उत्तर प्रदेश 29 जून
हिमाचल प्रदेश 2 जुलाई
जम्मू और कश्मीर 2 जुलाई
पंजाब 2 जुलाई
हरियाणा 2 जुलाई
दिल्ली 2 जुलाई
चंडीगढ़ 2 जुलाई

इस मॉनसून होगी ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार इस साल मॉनसून सामान्य की ज्यादा बेहतर रहने वाला है। दरअसल मॉनसून में इस साल औसत से अधिक बारिश हो सकती है। ये सब कुछ ला नीना प्रभाव की वजह से होगा। दरअसल जब पूर्वी प्रशांत महासागर क्षेत्र के सतह पर निम्न हवा का दबाव होता है तो एक स्थिति बनती है जिसे ही ला नीना कहा जाता है। जब ये स्थिति बनती है तो समुद्री सतह का तापमान काफी कम हो जाता है। जिसका असर दुनियाभर के तापमान पर पड़ता है। इस साल भारत में ला नीना का असर जून से ही दिखने लगेगा। ला नीना की वजह से औसत से ज्यादा बारिश और ज्यादा ठंड भी पड़ने की संभावना बढ़ जाता ही। ला नीना नौ महीने से लेकर साल भर की अवधि तक रह सकता है।

23 मई तक दिल्ली- राजस्थान में हीटवेव का असर
दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। शनिवार को तो तापमान 46 डिग्री के पार चला गया था तो रविवार को दिल्ली का नजफगढ़ सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 47 डिग्री के पार चला गया था। मौसम विभाग ने भी गर्मी पर कुछ राहत भरी खबर नहीं दी है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में अगले तीन दिन यानी की 23 मई तक हीट वेब का असर दिखेगा।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...