14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयहाई कोर्ट के फैसले से पहले मनीष सिसोदिया को लगा झटका, 31...

हाई कोर्ट के फैसले से पहले मनीष सिसोदिया को लगा झटका, 31 मई तक बढ़ गई न्यायिक हिरासत

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज मनीष सिसोदिया को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 31 मई तक बढ़ा दिया है। दरअसल आज मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी इसलिए उन्हें अदालत में पेश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया जहां कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 31 मई तक बढ़ा दिया है।

दिल्ली हाई कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले से चंद घंटे पहले अपना फैसला सुना दिया है। जिसके बाद अब मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ गई है। बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज अपना आदेश सुनाएगा। बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में निचली अदालत से अर्जियां खारिज होने के बाद सिसोदिया ने जमानत के लिए हाई कोर्ट का रुख किया था। जिसके बाद सुनवाई के बाद कोर्ट ने 14 मई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

दरअसल दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पिछले 14 महीनों से अधिक वक्त से न्यायिक हिरासत में हैं। ऐसे में मनीष सिसोदिया ने सीबीआई और ईडी द्वारा उनके खिलाफ मामलों में जमानत की मांग की थी। कोर्ट में मनीष सिसोदिया के वकील ने दलील दी कि वो 14 महीने से अधिक वक्त से न्यायिक हिरासत में हैं उन्हें जमानत मिलनी चाहिए लेकिन बार- बार ईडी उनकी जमानत का विरोध कर रही थी। ईडी ने अपनी दलील में कहा कि आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया की अहम भूमिका थी।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...