15.6 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeभोपालएमपी को देखे बिना रहा ना जाए, एक साल में भागे आए...

एमपी को देखे बिना रहा ना जाए, एक साल में भागे आए 11 करोड़ लोग, सबसे ज्यादा क्या देखने आए

Published on

भोपाल:

देश-दुनिया में अपनी ऐतिहासिक धरोहरों, गौरवशाली इतिहास, प्राकृतिक सौंदर्य, वन्यजीव और आध्यात्मिक अनुभव के लिए प्रसिद्ध मध्यप्रदेश ने साल 2023 में 11 करोड़ से ज्यादा पर्यटकों का स्वागत किया, जो अब तक का रिकॉर्ड है। एमपी में जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक 11 करोड़ 21 लाख पर्यटक पहुंचे, जिनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 लाख 83 हजार रही।

बता दें, कि 2019 में कोविड से पहले कुल 8 करोड़ 90 लाख 35 हजार 097 टूरिस्ट एमपी आए । वहीं बात करें साल 2022 की तो इस समय मध्य प्रदेश में पर्यटकों की संख्या 3 करोड़ 41 लाख से अधिक रही थी। इस साल प्रदेश में सबसे ज्यादा पर्यटक महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे, जिनकी संख्या 5 करोड़ 28 लाख से ज्यादा रही। जानकारी के लिए बता दें हर साल 24 मई को मध्यप्रदेश पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (एमपीएसटीडीसी) की स्थापना हुई थी।

टूरिस्टों को पंसद आ रहे धार्मिक स्थल
एमपी टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश की 10 टॉप डेस्टिनेशन में से पांच जगह धार्मिक स्थल हैं जो उज्जैन, मैहर, चित्रकूट, ओंकारेश्वर और सलकनपुर है। उन्होंने आगे कहा कि पर्यटक धार्मिक स्थलों पर जाकर मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं। धार्मिक स्थलों का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। यह स्थल प्राचीन इतिहास, वास्तुकला और संस्कृति का अद्भुत मिश्रण होते हैं।

प्रदेश के टॉप-10 टूरिस्ट लोकेशन

डेस्टिनेशन
टूरिस्ट की संख्या
उज्जैन 52841802
मैहर 16849000
इंदौर 10119030
चित्रकूट 9001126
ओंकारेश्वर 3475000
जबलपुर 2669869
सलकनपुर 2565000
नर्मदापुरम 2283837
रायसेन 2137058
भोपाल 1950965

सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि पर्यटकों की रिकॉर्ड वृद्धि प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास, धार्मिक पर्यटन में वृद्धि के साथ ही हमारी अनूठी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने में सहयोगी होगी। यह सभी टूरिस्टों को एक यादगार अनुभव देने के प्रयासों का प्रमाण है। हम अपनी सेवाओं में लगातार सुधार करने का प्रयास करेंगे। अपने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और जीवंत परंपराओं को प्रचारित कर हम सफलतापूर्वक अधिक पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। इसका फायदा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिल रहा है।

किस साल एमपी में कितने पर्यटक आए

साल पर्यटकों की संख्या
2017 5,88,62,584
2018 8,46,14,456
2019 8,90,35,097
2020 2,14,00,693
2021 2,55,95,668
2022 3,41,38,757
2023 11,21,29,094

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

लाड़ली बहना योजना के 3 साल पूरे: गोटेगांव से CM डॉ. मोहन यादव जारी करेंगे 36वीं किस्त

भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने अपने सफल क्रियान्वयन के तीन वर्ष पूरे कर...