15.6 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस सरकार ने ब्रह्मोस मिसाइल के निर्यात में की देरी, पीएम बोले-...

कांग्रेस सरकार ने ब्रह्मोस मिसाइल के निर्यात में की देरी, पीएम बोले- इन्होंने रक्षा क्षेत्र को आघात पहुंचाया

Published on

नई दिल्ली:

कांग्रेस सरकार में ब्रह्मोस मिसाइल डील को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूपीए सरकार ने पॉलिटिकल क्लीयरेंस नहीं होने का हवाला देकर कई बार ब्रह्मोस मिसाइल निर्यात पर रोक लगाई। यूपीए सरकार के समय से फैसला न लेने की वजह से कई बार ब्रह्मोस मिसाइल का निर्यात नहीं हो सका। 2014 में बीजेपी की सरकार बनने से पहले भी कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने फिलीपींस के दौरे पर जा रही ब्रह्मोस एयरोस्पेस की टीम को रोक दिया गया, इसकी वजह पॉलिटिकल क्लीयरेंस दिया गया। इस खुलासे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है।

मनमोहन सरकार ने की निर्यात में देरी
एक निजी चैनल ने अपनी रिपोर्ट में ब्रहोस मिसाइल को लेकर दावा किया है कि मनमोहन सरकार ने बार बार इसके निर्यात में देरी की। दावा किया गया है कि 2011 में विदेश सचिव ने कहा कि जब तक निर्यात नीति नहीं बनती तब तक ब्रह्मोस निर्यात पर बातचीत न हो। इसके अलावा रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 2010 में राजधानी दिल्ली में मौजूद इंडोनेशिया की टीम को ब्रह्मोस एयरोस्पेस का दौरा करने से रोका गया।

फिलीपींस जाने वाली टीम को भी रोका
इसके अलावा 2014 में मोदी सरकार बनने से ठीक पहले कांग्रेस सरकार ने फिलीपींस जाने वाली ब्रह्मोस एयरोस्पेस टीम को भी रोका। 17 अप्रैल को विदेश मंत्रालय ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस के जीएम को चिट्ठी लिखकर कहा कि राजनीतिक स्तर पर क्लियरेंस नहीं है, इसलिए फिलीपींस दौरे से पहले विदेश मंत्रालय से हरी झंडी ली जाए। ये चिट्ठी ब्रह्मोस एयरोस्पेस की टीम को फिलीपींस जाने से ठीक पहले भेजी गई थी।

पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, कांग्रेस की लटकाने, भटकाने, अटकाने और बीच में मोटी मलाई मारने की आदत ने देश के रक्षा क्षेत्र को सबसे बड़ा आघात पहुंचाया है।’

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...