15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी के अपने दम पर 370 सीट जीतने का आंकड़ा कहां से...

बीजेपी के अपने दम पर 370 सीट जीतने का आंकड़ा कहां से आया? एस जयशंकर ने बताई वजह

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव में शेष दो चरण की वोटिंग के साथ ही नतीजों की तारीख भी करीब आ रही है। ऐसे में राजनेता से लेकर राजनीतिक विश्लेषक बीजेपी, कांग्रेस समेत अन्य दलों के सीट जीतने के आंकड़ों को लेकर चर्चा और आकलन में जुट गए हैं। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बीजेपी के अपने दम पर 370 सीट जीतने के पीछे की वजह को बताया। विदेश मंत्री ने कहा कि पार्टी की तरफ से खुद के दम पर 370 सीट का आंकड़ा कोई रैंडम नहीं आया।

पीएम यूं ही किसी संख्या का जिक्र नहीं करते
बीजेपी के 370 सीट जीतने की बात को नारा कहे जाने को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि पीएम मोदी ने यूं ही किसी नंबर का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि इस पर कुछ विचार किया गया है। इससे साफ है कि हम कई राज्यों में अपनी स्थिति बरकरार रखने में सफल रहेंगे। इसके अलावा कुछ राज्यों, जैसे बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में हम अपनी सीटें बढ़ाएंगे। विदेश मंत्री ने यह बात एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कही। बीजेपी के इस दावे पर कि वह केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अच्छा प्रदर्शन करेगी, विदेश मंत्री ने कहा कि भाजपा एक ‘पेशेवर, गंभीर’ पार्टी है और अनुमान पर भरोसा नहीं करती है। उन्होंने कहा कि हम बूथ स्तर पर विश्लेषण करते हैं और ऊपर की ओर बढ़ते हैं। विदेश मंत्री ने कहा, जब हम कहते हैं कि हमें इस राज्य में इतनी सीटें मिलेंगी, तो इस पर बहुत विचार किया गया है।

बीजेपी को कितनी सीट?
यह पूछे जाने पर कि अगर उन्हें आगामी चुनावों में भाजपा को मिलने वाली सीटों पर दांव लगाना हो तो वह कौन सी संख्या चुनेंगे। इस सवाल के जवाब में डॉ. जयशंकर ने कहा कि वह सटीक संख्या चुनावी एक्सपर्ट्स पर छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे कई राज्यों में सत्ता समर्थक लहर महसूस हो रही है। जयशंकर ने कहा कि हमारे पक्ष में बहुत सकारात्मक है। मुझे लगता है कि हमारा वोट शेयर 2019 की तुलना में पांच प्रतिशत अंक बढ़ सकता है, यह उससे भी अधिक हो सकता है। उन्होंने कहा कि मेरे अनुभव के आधार पर, मुझे लगता है कि हमारी संख्या नीचे नहीं जाएगी बल्कि बढ़ेगी।

जम्मू कश्मीर के 370 से संबंध?
कई लोगों ने बीजेपी के 370+ लक्ष्य को नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने से जोड़ा है। लोगों का कहना है कि 370 सीट जीतकर पार्टी अपने नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित करना चाहता है। अगस्त 2019 में, मोदी सरकार के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने जाने के कुछ महीनों बाद, जम्मू-कश्मीर को ‘विशेष दर्जा’ देने वाले कानून को रद्द कर दिया गया था। केंद्र ने तत्कालीन राज्य को दो मौजूदा केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था। बीजेपी ने इस पार अपने दम पर 370 और एनडीए के साथ मिलकर 400 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...